जयराम महिला बी.एड कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए शिक्षा का महत्व बताया गया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महिलाओं को अपने सशक्तिकरण के लिए स्वयं को पहचानने की विशेष आवश्यकता है : डा. प्रतिभा श्योकंद।

कुरुक्षेत्र, 8 मार्च : श्री जयराम शिक्षण संस्थान के अंतर्गत संचालित श्री जयराम महिला कालेज ऑफ एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं और प्राध्यापिकाओं ने अपने-अपने व्याख्यानों द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा को अनिवार्य साधन बताया। शिक्षा प्राप्त करके महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में चाहे आर्थिक, सामाजिक या राजनीतिक हो सभी में अपना योगदान दे सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को कहा कि शिक्षण एक बहुत ही नोबल प्रोफेशन है और अपने जीवन में शिक्षण कौशलों को अपनाएं क्योंकि एक शिक्षक पर ही देश का भविष्य निर्भर करता है। जयराम महिला बी.एड कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद ने कहा कि महिलाओं को अपने सशक्तिकरण के लिए स्वयं को पहचानने की विशेष आवश्यकता है। यदि महिलाएं स्वयं अपना मूल्य पहचाने तो समाज में अपना विशेष स्थान बना पाएंगी। उन्होंने जीवन में योग के महत्व को बताया। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक की प्राचार्या मनप्रीत कौर व प्राध्यापिकाओं ने भी छात्राओं को महिला सशक्तिकरण की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जयराम महिला बी.एड कालेज की सभी प्राध्यापिकाएँ मौजूद रही।
जयराम महिला बी.एड कालेज में व्याख्यान के अवसर पर छात्राएं एवं प्राध्यापिकाएँ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षण संस्थानों में अभी से विद्यार्थी हो रहे हैं रंगों से सराबोर

Sun Mar 9 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जयराम कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होली का त्यौहार मनाया गया।गीत व नृत्य से छात्राओं ने मन की भावनाओं तथा खुशियों का इजहार किया। कुरुक्षेत्र, 8 मार्च : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement