युवाओं में नशे का बढ़ रहा प्रचलन एक भयानक खतरे का संकेत : डॉ. अशोक वर्मा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

जागरूकता से युवाओं को सचेत किया।

कुरुक्षेत्र :- हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो एवं प्रयास संस्था द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ब्रह्मा चौक पर 72 वीं और मथना अड्डे पर 73 वें जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को नशे से दूर रहने के साथ साथ नशे के व्यापारियों की सूचनाएं देने के लिए जागरूक किया। आज हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा और प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र के पदाधिकारी कर्म चंद के साथ मिलकर लोगों को जागरूक किया गया. उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि युवाओं में नशे का बढ़ रहा प्रचलन एक भयानक खतरे का संकेत है। यदि अभी भी नहीं चेते तो हरियाणा को उड़ता पंजाब बनने में विलम्ब नहीं होगा। जनता के सहयोग के बिना ऐसे अपराधियों तक पहुंचना सरल कार्य नहीं है। अत: गुप्त सूचनाओं के माध्यम से ही ऐसे लोगों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जा सकता है क्योंकि नशे का कारोबार बहुत अधिक गति से और गली गली में हो रहा है। इसीलिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव साहब ने जन जागरण का बीड़ा उठाया हुआ है। प्रतिदिन ऐसे नशे के व्यापारियों को पकड़ा भी जा रहा है लेकिन तत्पश्चात भी असामाजिक तत्व जागरूकता के अभाव में छोटे छोटे बच्चों और युवाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। जनता के जागरूक होने पर ही इन अपराधियों पर नकेल संभव है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

Sun Sep 19 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरूक्षेत्र,19 सितंबर : खाटूश्याम जी के प्रचार प्रसार को समर्पित संस्था खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा शनिवार देर सांय ज्योति नगर में 325 वाँ श्री श्याम संकीर्तन एवम भंडारा आयोजित किया गया। प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के […]

You May Like

advertisement