भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस व शौर्य को कारगिल विजय दिवस पर याद किया गया।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

नन्हे बच्चों को कारगिल विजय दिवस एवं भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस व शौर्य की गाथा से अवगत करवाया गया।

कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई : स्वतंत्र भारत के लिए राष्ट्रीय गौरव का दिन है कि हम ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई है। यह दिन भीषण युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान के सम्मान का दिन है। कारगिल युद्ध शहीद सैनिकों के सम्मान के लिए श्रीमद्भगवद्गीता प्राथमिक विद्यालय बाल घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हे बच्चों को कारगिल विजय दिवस एवं भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस व शौर्य की गाथा से अवगत करवाया गया। आचार्या कुसुम द्वारा बच्चो को शहीद सैनिकों के प्रसंग बताए गए। आचार्या रजनी द्वारा कारगिल विजय दिवस का महत्व एवं इतिहास के बारे बच्चों को बताया गया। इसी अवसर पर नन्ही बालिकाओं ने गीत की धुन पर कारगिल दिवस पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रधानाचार्या सुमन एवं अन्य मौजूद स्टाफ सदस्यों ने शहीदों द्वारा किए गए संघर्ष से प्राप्त विजय के लिए उन्हें सम्मान पूर्वक नमन किया।
कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement