आज़मगढ़:अतरौलिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख लालजी सिंह का निधन, श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तान्ता

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट

अतरौलिया आजमगढ़ अतरौलिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता अतरौलिया क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी लाल जी सिंह का आज शनिवार को सुबह 10:00 बजे हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। उनके पास दो पुत्र तथा 3 पुत्रियां हैं । पूर्व ब्लाक प्रमुख लालजी सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को 10:00 बजे अंबेडकर नगर के रामबाग घाट पर किया जाएगा। पूर्व प्रमुख के निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पढ़ी। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक, बुद्धिजीवी तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने शोक प्रकट किया तथा लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। शोक़ संवेदना व्यक्त करने वालों में बसपा नेता डॉ सरोज पांडे; राणा प्रताप सिंह ,भाजपा नेता जितेंद्र सिंह गुड्डू, राम प्यारे यादव; कोयलसा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, भाजपा नेता आनंद तिवारी, नवीन सिंह, शिवम सिंह, धुप नारायण सिंह, राजेश सिंह, कांतविजय सिंह, सुरेश सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे.

वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राह्मण भलाई बोर्ड" ब्राह्मण समाज हेतु सरकार का उपहार : शुक्ला

Sat Aug 7 , 2021
ब्राह्मण भलाई बोर्ड” ब्राह्मण समाज हेतु सरकार का उपहार : शुक्ला ब्राह्मण वर्ग की मांगों को एकजुट होकर उठाए : भारती मोगा : 07 अगस्त [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] :=ब्राह्मण भलाई बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट पंडित शेखर शुक्ला व उनकी टीम का मोगा पहुँचने पर श्री ब्राह्मण सभा (पंजाब) मोगा की ओर […]

You May Like

Breaking News

advertisement