जिला पंचायत की सामान्य सभा में विकास के मुद्दे पर हुई चर्चा

सुकमा को विकसित जिला बनाने जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर करें काम-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंगम्मा सोयम

सुकमा, 24 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंगम्मा सोयम की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के ग्रामीण विकास, अधोसंरचना और जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री महेश कुंजाम, सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर सहित सभी जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
       बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती मंगम्मा सोयम ने जिले में विकास कार्यों को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण मिलकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें और सुकमा को एक विकसित जिले के रूप में पहचान दिलाएं। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई, जिसके बाद एजेंडा में शामिल 19 प्रमुख बिंदुओं पर सिलसिलेवार समीक्षा की गई। बैठक में पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास विभाग, क़ृषि विभाग और उद्यानिकी विभाग की योजनाओं पर विशेष फोकस रहा। सदस्यों ने सुकमा जिले में स्वीकृत निर्माण कार्यों की पूर्ण और अपूर्ण स्थिति का जानकारी चाही, साथ ही व्यक्तिगत वन अधिकार प्रकरणों के निराकरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
        बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिले में रिक्त पदों कि स्थिति, भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों और मौजूदा भवनों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जल जीवन मिशन और हैंडपंपों के मेंटेनेंस के लिए भी चर्चा की गई। शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्कूलों में मध्यान्ह भोजन रसोई कक्षों की स्थिति, स्कूली वाहनों के जांच संबधी जानकारी और आश्रम-छात्रावासों में अधीक्षकों के निवास की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। जिला निर्माण समिति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे मरम्मत कार्यों और व्यय राशि पर भी चर्चा की गई।  कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने रबी सीजन के लिए चना, गेहूं और दलहन बीज वितरण के साथ-साथ धान खरीदी केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता और अन्य व्यवस्था के बारे में अवगत कराया।
        जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। आगामी सामान्य सभा की बैठक में सभी जिला अधिकारी सम्पूर्ण विभागीय जानकारी सहित अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित हों। बैठक में हॉस्टल छात्रावासों के बेहतर संचालन के लिए विस्तार से चर्चा किया गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धमतरी में सोशल मीडिया क्रिएटरों को मिला मार्गदर्शन: मनोज डे ने साझा किए सफलता के सूत्र

Fri Apr 24 , 2026
धमतरी, 24 अप्रैल 2026/ जिले में आयोजित युवा फेस्ट के दौरान देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर मनोज डे का आगमन स्थानीय डिजिटल क्रिएटरों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ। गुरुवार शाम लोहरशी रेस्ट हाउस में जिले के यूट्यूबर, ब्लॉगर एवं सोशल मीडिया क्रिएटरों ने उनसे सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान वातावरण उत्साह, […]

You May Like

advertisement