बिहार: मुख्यमंत्री के पास पहुंचा अररिया नगर परिषद क्षेत्र के आवास योजना का मुद्दा

मुख्यमंत्री के पास पहुंचा अररिया नगर परिषद क्षेत्र के आवास योजना का मुद्दा,

वार्ड 29 के नगर पार्षद ने जनता दरबार में की शिकायत

अररिया
नगर परिषद कार्यालय की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को राशि के भुगतान से लेकर कार्य आदेश जारी करने में अनावश्यक विलंब करने का मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार तक पहुंच गया। इस संबंध में वार्ड संख्या 29 के नगर पार्षद कस्फुद दोजा ने खुद जनता दरबार में अपनी बात रखने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। रविवार को जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें पटना तक पहुंचाया गया और सोमवार को पटना में जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष उन्होंने अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री को दिये गये आवेदन में उन्होंने लिखा कि नगर परिषद अररिया के कर्मचारियों और नगर कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा वार्ड संख्या 29 में जानबूझकर प्रधानमंत्री आवास योजना में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। यही नहीं वार्ड पार्षद कस्फुद दोजा ने लिखा कि वार्ड संख्या 29 में सबके लिए आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों का एसईसीसी डाटा प्रविष्टि 2017 में किया गया। लेकिन नगर परिषद के कर्मियों ने 90 लाभुकों का डाटा प्रविष्टि गलत तरीके से किया। उन्होंने लिखा है कि वार्ड संख्या 29 के मामूल आलम को आवास योजना के तीसरे फेज में प्रथम क्रिस्त की राशि भुगतान की गई। लिंटर तक कार्य करने के बाद उनकी मृत्यु हो गई सारा कागजात समर्पित करने के बाद भी उनकी पत्नी को द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान नहीं किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਮਈ ਦਿਵਸ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਸਬੰਧੀ ਆਲ ਇੰਪਲਾਈਜ਼ ਕੋਆਰਡੀਨੇਸ਼ਨ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ

Tue Apr 19 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 19 ਅਪ੍ਰੈਲ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵੁਸ਼ੂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਅਮਰੀਕਾ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਸ਼ਿਕਾਗੋ ਵਿਖੇ 1886 ਵਿੱਚ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਅਤੇ ਕੰਮ ਦੇ ਅੱਠ ਘੰਟੇ ਨਿਸ਼ਚਿਤ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਕਿਰਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਹੋਰ ਅਮਨ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੁਆਰਾ ਕੀਤੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀਆਂ ਭੇਂਟ ਕਰਨ ਲਈ […]

You May Like

Breaking News

advertisement