सत्यम शिवम सुन्दरमनाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के विशाल रुद्धाभिषेक दूसरे चरण में निकाले जाने वाली जलाभिषेक शोभा यात्रा सेठ गिरधारी लाल मन्दिर श्यामगंज से होगी प्रारम्भ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति के मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि दिनांक 15.07.2024 दिन सोमवार को दुख निवारण हेतु प्रातः 6 बजे सेठ गिरधारी लाल मन्दिर श्यामगंज से विशाल जलाभिषेक शोभायात्रा आरम्भ होगी। यात्रा में आगे सुन्दर झांकी महाकाल के रूप में भोले सिहांसन पर विराजमान होंगे। शोभायात्रा में सभी स्त्री पुरुष गंगा जल लेकर एक टोली के रूप में अपने वाहनों पर सवार होकर यात्रा में शामिल होंगे।
जलाभिषेक शोभा यात्रा सर्वप्रथम प्रातः 6 बजे सेठ गिरधारी लाल मन्दिर श्यामगंज बरेली से प्रारम्भ होकर साहू गोपीनाथ, मठकी चौ, शिवाजी मार्ग, खण्डसारी नाथ मन्दिर, आलमगिरि गंज, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किले के रास्ते होते हुये प्रचीन बाबा अलखनाथ मन्दिर में पहुँचेगें। वहाँ पहुंचकर शिव भक्त / वैदिक मंत्र उच्चारण द्वारा प्रचण्ड शिवलिंग बाबा अलखनाथ पर विशाल सामूहिक रुद्धाभिषेक व श्रंगार करेगे।
बैठक में उपस्थित कपिल गुप्ता, रोहित अग्रवाल, पंकज देवल संभालेगे।
समिति के पदाधिकारी ब्रजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रितेश अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, राधिका शर्मा, धर्मेश अग्रवाल, धर्मार्थ सक्सेना, रोहित अग्रवाल, कपिल गुप्ता, अरविन्द पाण्डेय, आशुतोष शर्मा तुषार गुप्ता, तीरथ राम, संजय अग्रवाल आदि जलाभिषेक शोभा यात्रा में आदि बैठक में शामिल रहें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement