सामूहिक जीवन की खुशियां, उल्लास और भाईचारे का संदेश देता है बैसाखी पर्व : मनोहर।

सामूहिक जीवन की खुशियां, उल्लास और भाईचारे का संदेश देता है बैसाखी पर्व : मनोहर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

मुख्यमंत्री ने 5 करोड 38 लाख की लागत से निर्मित 1857 संग्रहालय का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में किया बैसाखी उत्सव का शुभारंभ। कलाकारों ने बिखेरी विभिन्न प्रदेशो की सांस्कृतिक छटा। मुख्यमंत्री ने प्रस्तुतियों से खुश होकर प्रत्येक कलाकार को 3100-3100 रूप्ये, पानीपत की नन्ही कलाकार इति बतरा को 31हजार रूपये देने की घोषणा की।
हरियाणा कला परिषद में कलाकारों के ठहरने के लिए बनेगा भवन।
कला एवं सांस्कृतिक मंत्री कंवरपाल ने कलाकार रामकेश को 51हजार रूपये देने की घोषणा।

कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल :- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बैसाखी का पर्व सामूहिक जीवन की खुशियां, उल्लास और भाईचारे का संदेश देता है। इस बैसाखी त्यौहार को अलग-अलग प्रांत में अलग-अलग नाम और अनोखे अंदाज में मनाया जाता है । यह पर्व परिवर्तन एक शुभ संदेश देता है। इसी दिन किसान अपनी फसल को बाजार और घर में लेकर आता है। इस पर्व से जुड़े किसान, मजदूर और अन्य उपकरण बनाने वाले लोगों के जीवन में भी एक खुशहाली का संदेश मिलता है। इसलिए इस प्रकार के पर्वो से हमें शिक्षा और संस्कार भी मिलते हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बैसाखी उत्सव में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक मंत्री कंवरपाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 5 करोड़ 38 लाख की लागत से निर्मित संग्रहालय पहली जंग-ए-आजादी 1857 तथा वाल ऑफ हिरोज गैलरी का लोकार्पण भी किया। यहां पर मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया तथा विश्वविद्यालय तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक सामूहिक चित्र भी करवाया। इस संग्रहालय में परमवीर चक्र हासिल करने वाले वीरों की तस्वीर पर पुष्प भी अर्पित किए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर बैसाखी उत्सव का शुभारंभ किया। इस बैसाखी उत्सव कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, पानीपत की नन्ही छात्रा हिति बतरा ने हरियाणवी लोकनृत्य, हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने भांगडा, राजस्थानी लोकनृत्य, कलाकार रामकेश ने हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति देकर सबको भाव विभोर कर दिया। इन प्रस्तुतियों की सभी दर्शकों ने खूब सराहना की और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंच पर प्रस्तुति देने और उनके सहयोगी कलाकारों को 3100-3100 रूपये, पानीपत की नन्हीं कलाकारा हिति बतरा को 31 हजार रूपये देने की घोषणा करने के साथ-साथ हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र के परिसर में कलाकारों के ठहरने के लिए एक भवन का प्रस्ताव तैयार करने की घोषणा की है। यह छात्रावास भवन कुरुक्षेत्र में लगने वाले मेलों के दौरान भी प्रयोग किया जा सकेगा। इतना ही नहीं हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक मंत्री कंवरपाल ने कलाकार रामकेश को 51 हजार रूपये देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष, बैसाखी, नवरात्रे आदि पर्वो की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा कला परिषद की तरफ से दो दिन का सांस्कृतिक उत्सव किया जाना था लेकिन कोराना महामारी के कारण इसे संध्याकालीन कार्यक्रम के रूप में सीमित करना पड़ा। बैसाखी का त्यौहार भाईचारे और खुशहाली का संदेश लेकर आता है। यह पर्व परिवर्तन का अवसर लाता है और किसान, मजदूर और कृषि से जुड़े लोग प्राचीन काल से इसे सामूहिक पर्व के रूप में मनाते रहे हैं। यह पर्व सामूहिक जीवन का सौंदर्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के त्यौहारों से हरियाणा प्रदेश का तानाबाना जुड़ा हुआ है। इस प्रदेश कि सांस्कृतिक विरासत अनमेल है। इसी में कला और संस्कृति भी जुड़ी हुई है। युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए कला और सांस्कृतिक उत्सवों का आयोजन बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य को जहन में रखकर हरियाणा कला परिषद के अधिकारी और कलाकार गांव-गांव और शहरों में जाकर लोगों का एकत्रित कर प्रदेश की संस्कृति से रूबरू करने का काम कर रहे हैं। इसके लिए हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व उनकी टीम सराहनीय कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें सत्ता को भोगने के उद्देश्य से आती थी लेकिन वर्ष 2015 में हमने राज को सेवा करने का साधन बनाया। इस प्रदेश की 2.75 करोड़ जनता को अपना परिवार बनाया और हरियाणा एक हरियाणवी एक के उद्देश्य से प्रदेश को एकता के सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से काम किया। सरकार का उद्देश्य है कि हरियाणा का गौरव पूरे विश्व में एक मुकाम हासिल करे और पूरी दुनिया यहां की अनोखी संस्कृति का जान सके। हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक मंत्री कंवरपाल ने बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रदेश की संस्कृति और कला से रूबरू होना बहुत जरूरी है। किसी भी प्रदेश के कलाकार अपनी कला से समाज को पूरी तरह प्रभावित करते हैं और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अहम योगदान भी देते हैं। प्रदेश सरकार विलुप्त हो रही कला और कलाकारों को सहेजने का काम कर रही है। सरकार ने संकल्प लिया है कि बीन बांसुरी, नगाडे जैसी विधाओं का आयोजन प्रत्येक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हो ताकि इन कलाकारों का सहेज के रखा जा सके।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मेहमानो का स्वागत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सरकार की नीतियों का अनुसरण करते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। इस विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति को लागू करने का एजेंडा तैयार कर लिया है और इस नई शिक्षा नीति को ईसी ने भी पारित कर दिया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के अनुसार ही युवाओं को शिक्षा दी जाएगी। इस विश्वविद्यालय में सरकार की योजना के अनुसार केजी टू पीजी यानि एक छत के नीचे केजी कक्षा से पीजी कक्षा तक शिक्षा दी जाएगी। इस योजना को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 2021-22 में शुरू करने जा रहा है।
हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने भी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासो से 700 कलाकारों को मानदेय जारी किया गया। सरकार के प्रयासों से हरियाणा कला परिषद को कल्चर हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस परिषद द्वारा कला और कलाकारों को सहेजने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय और कला परिषद की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन डीवाईसीए के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया और क्षेत्रीय निदेशक गजेन्द्र फौगाट ने किया। इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैनी, सांसद संजय भाटिया, विधायक सुभाष सुधा, विधायक एवं चैयरमैन रामकरण काला, कला एवं संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव डी सुरेश, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग सहित अधिकारीगण व विश्वविद्यालय के डीन, निदेशक, चैयरमैन मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फ़िर फूटा करोना बंम राज्य का बुरा हाल, आज 13 की मौत जानाऐ ताज़ा आकड़े

Wed Apr 14 , 2021
फ़िर फूटा करोना बंम राज्य का बुरा हाल, आज 13 की मौत जानाऐ ताज़ा आकड़ेउतराखण्ड में करोनावायरस कोविड 19 आज इस साल के सारे रिकॉर्ड धवसत कर दिये हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज राज्य में 1925 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 13 लोगों की […]

You May Like

advertisement