बिहार:घर के छत पर सफाई करने गए मजदूर की छत के ऊपर से गुजर रहे ग्यारह हजार तार की चपेट में आने से मौत

फारबिसगंज संवाददाता

फारबिसगंज (अररिया) घर के छत पर सफाई करने गए मजदूर की छत के ऊपर से गुजर रहे ग्यारह हजार तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र से सटे किरकिचिया पंचायत के कटहरा वार्ड संख्या 2 की है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि उक्त वार्ड निवासी राजेश कुमार मण्डल के आवास पर सोमवार दोपहर छत पर सफाई करने गए मजदूर चन्दन कुमार बनबन्सी पिता स्व. कन्हैया लाल बनबन्सी उम्र 35 वर्ष मझुआ वार्ड संख्या 6 निवासी जब झाड़ू से छत की सफाई कर रहा था कि अचानक छत के ऊपर से गुजर रहे ग्यारह हजार तार के सम्पर्क में आ गया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बताया जाता है कि घटना की सूचना ग्रामीणों को तब हुई जब छत किनारे मृतक का हाथ लटका देखा गया। खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी, वही ग्रमीणों ने इसकी सूचना फारबिसगंज पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाना से एसआई राजेश कुमार, एसआई अजय कुमार, नगेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिसबल घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दिया। पूछताछ के पता चला कि मकान मालिक मजदूर रखकर घर की सफाई करने को कहा था। मृतक चन्दन शादीसुदा था। मृतक की पत्नी का नाम अंजू लता देवी है, मृतक को तीन बच्चे है। वही मृतक चार भाई में दूसरा था। इधर घटना के बाद मृतक के आवास पर भीड़ उमड़ पड़ी तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना स्थल पर उपस्थित पुलिस ने बताया कि देर शाम होने के कारण शव को मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिये अररिया भेजा जाएगा। ग्रामीणों में परमानंद यादव, मनोज, कपिल अंसारी, लालबाबू, गोपाल गोपाल, टुनटुन आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:फारबिसगंज अनुमंडल में भरगामा जिला परिषद के लिए अंतिम दिन 8 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue Sep 14 , 2021
फारबिसगंज अनुमंडल में भरगामा जिला परिषद के लिए अंतिम दिन 8 प्रत्याशियों ने किया नामांकन फारबिसगंज संवाददाता फारबिसगंज (अररिया) :-फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय में क्षेत्र के जिला परिषद के लिए हो रहे नामांकन में अंतिम दिन सोमवार को 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला को सौंपा। […]

You May Like

Breaking News

advertisement