उत्तरकाशी की धरती एक बार फिर डोली,

सागर मलिक

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में होली के दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर भूकंप आया। इस दौरान होली के पकवान बना रहे लोग घरों से बाहर निकल आए।

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, समस्त तहसील/थाना चोकियों से प्राप्त सूचना के मुताबिक, किसी भी तहसील इलाके में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। किसी प्रकार कोई हानि नहीं हुई है। जनपद में कुशलता है।

इससे पहले, उत्तरकाशी में शनिवार देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। इस दौरान किसी तरह के जान-माल की कोई सूचना नहीं थी। पहला झटका रात 12:40, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया था।

स्थानीय निवासी हेमलता ने बताया कि अचानक किचन में रखे कुछ बर्तन भी गिर गए। एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटकों के आने से लोगों में काफी दहशत है। लोग काफी देर तक घरों के बाहर ही रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश जाने वाले अभियुक्त के साथ दो गवाह व ग्राम प्रधान गिरफ्तार</em>

Wed Mar 8 , 2023
थाना- रौनापारफर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश जाने वाले अभियुक्त के साथ दो गवाह व ग्राम प्रधान गिरफ्तारपूर्व की घटना/इतिहास का विवरण –पारपत्र आवेदक अनिल यादव पुत्र केरा यादव R/O सिवान थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा स्वयं का वास्तविक नाम सुनील यादव पुत्र केरा यादव सा0 सिवान थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ से […]

You May Like

Breaking News

advertisement