कुरुक्षेत्र में चल रहे पेट रोग निवारण शिविर का अंतिम दिन सम्पन्न

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 1 जून : बुधवार को बिरला मंदिर कालोनी में चलाई जा रही नई योग कक्षा का 10 वा और पेट रोग निवारण शिविर का अंतिम दिन था। इसके मुख्य अतिथि आयुर्वेदिक कालेज कुरुक्षेत्र से सेवानिवृत्त आयुर्वेद के डॉ. पारिख रहे। इन के अतिरिक्त भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय मंत्री मान सिंह और कुरुक्षेत्र जिला के प्रधान देवी दयाल सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मान सिंह द्वारा योग पर और डॉ. पारिख द्वारा पेट रोग तथा उसके निवारण के सम्बन्ध में विस्तार से बहुत ही रोचक जानकारी दी और अन्त में नई कक्षा का बैनर देते हुए शुभारंभ किया गया। इसमें कालोनी निवासियों में उत्साह देखते ही बनता था।
इस अवसर पर 28-30 कालोनी वासियों के अतिरिक्त कुरुक्षेत्र ज़िले की प्रधान कमला देवी, मंत्री प्रेम चंद शर्मा, संरक्षक फतेह चन्द पान्चाल,जोन प्रधान डा. ओमप्रकाश शर्मा, कमलेश शर्मा, धर्म वीर शर्मा, मंत्री सुरेंद्र शर्मा, सुदेश चौधरी के अतिरिक्त ब्रह्म सरोवर केन्द्र, गायत्री केन्द्र गांव खानपुर रोडान से साधक/साधिकाएं उपस्थित रहे।
कमलेश शर्मा तथा सुदेश चौधरी द्वारा योग पर बहुत ही सुन्दर गीत प्रस्तुत किया गया।अन्त में कालोनी वासियों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। सबसे खास बात यह रहीं कि गांव खानपुर रोडान में महिलाओं के लिए नया केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल,बोंडा,सराहन के जवानों के लिए *राष्ट्र प्रेम एवम् अध्यात्म विषय पर भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया आयोजित

Wed Jun 1 , 2022
फिरोजपुर 01 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना से किया गया।श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री कालिंदी भारती जी ने जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “जब तू सीमा पर होता है,मेरा देश चैन से सोता है” हमारे देश के जवान जो […]

You May Like

Breaking News

advertisement