बिहार:राष्ट्रीय किसान मोर्चा का तर्क तेवर, अपने हक के लिए किसानों अनुमंडल कार्यालय पर जम कर किया प्रदर्शन

एम एन बादल

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के किसानों का प्रदर्शन का आयोजन किसान संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी प्रोफेसर आलोक कुमार के नेतृत् तयव में हुआ। प्रदर्शनकारी किसान अपने अनाज मक्का धान एवं गेहूं को भारत सरकार द्वारा निर्धारित एम०एस०पी (न्यूनतम समर्थन मूल्य ) पर मक्के के बोरे के साथ ट्रैक्टर लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में पहुंचे। ज्ञात हो कि वर्ष 2021-22 के लिए निर्धारित एमएसपी 1870 रुपया प्रति कुंतल ,धान के लिए 1940 रुपया एवं गेहूं के लिए 1975 रुपया निर्धारित किया गया है। जानकीनगर बनमनखी क्षेत्र के साथ- साथ सीमांचल क्षेत्र में आज तक किसानों के अनाज की खरीद एमएसपी पर नहीं हुई है। राज्य सरकार द्वारा बिहार में सरकारी मंडी समाप्त किए जाने के बाद पैक्सो, व्यापार मंडलों द्वारा किसानों के नाम पर व्यापारियों से धान एवं गेहूं की एमएसपी पर खरीद कर राज्य सरकार के द्वारा लक्ष्य प्राप्ति का प्रति वर्ष ढिंढोरा पीटा जाता है। 500 से 1000 प्रति कुंटल कम दर पर किसान अनाज बेचने को मजबूर है।अपने 3 सूत्री मांगों का जिला पदाधिकारी पूर्णिया के नाम ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी को किसानों के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा सौंपा गया। एमएसपी को कानूनी गारंटी देने, केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन काला कृषि कानून की वापसी, के साथ-साथ समय पर सरकारी एजेंसी पैक्स एवं व्यापार मंडल से किसानों के मक्का, धान, गेहूं की खरीद करने जैसे मांग शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में किसान संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर आलोक कुमार, बनमनखी अनुमंडल किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक सुभाष प्रसाद सिंह, सहसंयोजक प्रोफेसर सुधीर यादव, जय कांत दास, उमेश यादव, नित्यानंद पासवान, अनिरुद्ध मेहता, संजीव यादव, कुमार साहब, रामकृष्ण मानस, सच्चिदानंद यादव, रमन कुमार यादव, बमबम कुमार भारती, चंदन कुमार भारती, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, मुकेश कुमार आदि किसान नेता शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को सपा समर्थित प्रत्याशी विजय यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

Sat Jun 26 , 2021
बता दें कि विजय यादव मोहम्मद पुर ब्लॉक के पूर्व बलाक प्रमुख वं सेठवल से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा और विजई हुए थे विजय यादव सपा के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र हैं सपा ने विजय यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया था प्रत्याशी घोषित […]

You May Like

advertisement