कनौज: हसेरन में पक्षियों की प्रेम कहानी , बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत दूसरे ने वियोग में त्यागे प्राण , गांव के लोगों ने किया अंतिम संस्कार

कन्नौज

हसेरन में पक्षियों की प्रेम कहानी , बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत दूसरे ने वियोग में त्यागे प्राण , गांव के लोगों ने किया अंतिम संस्कार।

अवनीश कुमार तिवारी

हसेरन। पक्षियों की प्रेम कहानी किस्से और कहानियां और किताबों में खूव पढ़ी गई है। पक्षियों में सारस कभी अलग नहीं होते देखे गए हैं। एक दूसरे का साथ निभाने के लिए जीने और मरने तक के लिए एक साथ देखे जा सकते हैं। कहानियां और किताबों में ऐसा लिखा गया है। वही आज एसी प्रेम की कहानी गांव में देखने को मिली। लोगों में खूब चर्चा का विषय बना। आखरी सांस तक दोनों ने खूब साथ निभाया।

बिजली की चपेट में आने से पक्षी की मौत

हसेरन क्षेत्र के उदयपुर गांव मे दो सारस मृत अवस्था में दिखाई दिए। जिसे देख काफी लोगों की भीड़ रही। लोगों ने पक्षी मृत अवस्था में देख दुख व्यक्त किया ।गांव के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया उदयपुर से टिहुला जाने वाली कच्ची सड़क मार्ग के समर के पास दो सारस पक्षी मृत अवस्था में पढ़े दिखे।

पक्षी के वियोग में त्यागे पक्षी ने प्राण

गांव के विनय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया एक पक्षी के पंख ऊपर से निकली 11000 बिजली के तारों की चपेट में आने से जल गए थे । जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वही दूसरे साथी ने अपने साथी के वियोग मे अपने भी प्राण त्याग दिए। लोगों ने बताया करंट की चपेट में आने से एक पक्षी की मौत हुई वही दूसरे पक्षी ने अपने साथी के वियोग के चलते दम तोड़ दिया। गांव के श्यामू राजपूत ने बताया दूसरे सारस पक्षी के आंखों से आंसू निकल रहे थे। घायल पक्षी को उपचार के लिए ले जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया वही दूसरे पक्षी ने भी अपने प्राण त्याग दिए।

गांव के लोगों ने किया अंतिम संस्कार

गांव के लोगों ने पक्षियों का अंतिम संस्कार किया ।इस मौके पर अरविंद , संजीव , शैलेंद्र ,अशोक , प्रदीप , अजीत , गौरव , सत्यम सहित गांव के सैकड़ों की संख्या में लोग देखने पहुंचे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज: मकान के छज्जे पर बना शौचालय अचानक गिरा बड़ा हादसा होने से टला

Sat Jul 2 , 2022
कन्नौज मकान के छज्जे पर बना शौचालय अचानक गिरा बड़ा हादसा होने से टला। अवनीश कुमार तिवारी हसेरन मकान की छज्जे पर बना शौचालय अचानक धड़ाम से गिर गया। गली में धमाके की आवाज होते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बाहर निकल कर देखा तो छज्जा शौचालय सहित […]

You May Like

Breaking News

advertisement