कन्नौज: हसेरन में पक्षियों की प्रेम कहानी , बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत दूसरे ने वियोग में त्यागे प्राण , गांव के लोगों ने किया अंतिम संस्कार

हसेरन। पक्षियों की प्रेम कहानी किस्से और कहानियां और किताबों में खूव पढ़ी गई है। पक्षियों में सारस कभी अलग नहीं होते देखे गए हैं। एक दूसरे का साथ निभाने के लिए जीने और मरने तक के लिए एक साथ देखे जा सकते हैं। कहानियां और किताबों में ऐसा लिखा गया है। वही आज एसी प्रेम की कहानी गांव में देखने को मिली। लोगों में खूब चर्चा का विषय बना। आखरी सांस तक दोनों ने खूब साथ निभाया।
*
बिजली की चपेट में आने से पक्षी की मौत*

हसेरन क्षेत्र के उदयपुर गांव मे दो सारस मृत अवस्था में दिखाई दिए। जिसे देख काफी लोगों की भीड़ रही। लोगों ने पक्षी मृत अवस्था में देख दुख व्यक्त किया ।गांव के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया उदयपुर से टिहुला जाने वाली कच्ची सड़क मार्ग के समर के पास दो सारस पक्षी मृत अवस्था में पढ़े दिखे।

पक्षी के वियोग में त्यागे पक्षी ने प्राण

गांव के विनय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया एक पक्षी के पंख ऊपर से निकली 11000 बिजली के तारों की चपेट में आने से जल गए थे । जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वही दूसरे साथी ने अपने साथी के वियोग मे अपने भी प्राण त्याग दिए। लोगों ने बताया करंट की चपेट में आने से एक पक्षी की मौत हुई वही दूसरे पक्षी ने अपने साथी के वियोग के चलते दम तोड़ दिया। गांव के श्यामू राजपूत ने बताया दूसरे सारस पक्षी के आंखों से आंसू निकल रहे थे। घायल पक्षी को उपचार के लिए ले जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया वही दूसरे पक्षी ने भी अपने प्राण त्याग दिए।

गांव के लोगों ने किया अंतिम संस्कार

गांव के लोगों ने पक्षियों का अंतिम संस्कार किया ।इस मौके पर अरविंद , संजीव , शैलेंद्र ,अशोक , प्रदीप , अजीत , गौरव , सत्यम सहित गांव के सैकड़ों की संख्या में लोग देखने पहुंचे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन

Fri Jul 1 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की भी हुई स्वास्थ्य जांच। कुरुक्षेत्र, 1 जुलाई : जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में नैशनल डॉक्टर्स […]

You May Like

Breaking News

advertisement