महादेव झारखंडी मंदिर पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ी

महादेव झारखंडी मंदिर पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ी

रात्रि 12 बजे के बाद से भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक करना शुरू कर दिया

पुलिस प्रशासन भी चप्पे चप्पे महादेव झारखंड मंदिर पर मुस्तैद,महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद

गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में पड़ने वाला महादेव झारखंडी मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने के लिये हज़ारों की संख्या में भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ उमड़ी। भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिये भक्तों की लाइन रात्रि से ही लगनी प्रारम्भ हो गई थी लेकिन महादेव झारखंडी मंदिर समिति ने सबसे पहले भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। उसके बाद भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक करने के आमजनमानस के लिये मंदिर का कपाट खोल दिया गया। सुबह में हज़ारो की संख्या में भक्तों की कतार की लाइन लग गई थी लगभग 2 लाइन की लंबी कतार में लगे भक्तों की बात की जाए तो एक एक भक्त को जलाभिषेक करने में 2 से ढाई घण्टे तक का समय लग जा रहा है। सुबह होने के बाद भीड़ की संख्या में कुछ कमी दिख सकती है हालांकि कि महादेव झारखंडी मंदिर पर पूरे दिन जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहेगा। गत वर्ष की अपेछा मेले का दायरा भी इस वर्ष कुछ बढ़ा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: आस्था की डुबकी, हरिद्वार महाकुंभ के पहले स्नान पर तीर्थ नगरी ऋषिकेश में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

Thu Mar 11 , 2021
उत्तराखंड: आस्था की डुबकी,हरिद्वार महाकुंभ के पहले स्नान पर तीर्थ नगरी ऋषिकेश में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक महाकुंभ के पहले स्नान के शुभ अवसर पर और महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज हजारों की संख्या में तीर्थ नगरी ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर अलग-अलग […]

You May Like

advertisement