महावीर दशहरा कमेटी की ओर से 29वीं बार फिरोजपुर की आईटीआई ग्राउंड में नेकी की बदी पर जीत का प्रतीक दशहरे का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया

फिरोजपुर 02 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

महावीर दशहरा कमेटी की ओर से 29वीं बार फिरोजपुर की आईटीआई ग्राउंड में नेकी की बदी, पर जीत का प्रतीक दशहरे का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रसिद्ध उद्योगपति गगन सिंघाल एवं समीर मित्तल अपने परिवार समेत मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पूर्व कैबिनेट मंत्री (पंजाब) परमिंदर सिंह (पिंकी) पूर्व विधायक, अनुमित सिंह (हीरा) सोढ़ी भी अपनी पूरी लाम लक्ष्रर के साथ पधारे। दूसरी तरफ से सियाराम दशहरा कमेटी की ओर से भी दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। क्लब के महामंत्री पंडित चेतन शर्मा ने बताया कि एक हफ्ते पहले से ही हमने दशहरा पर मनाने की तैयारी पूर्ण कर ली थी। दोनों क्लबों की ओर से पहले रावण कुंभराज और मेघनाथ का विधिवत पूजन किया गया। ग्राउंड में विशेष तौर पर तैयार किए हुए प्रभु श्री राम जी की सेना एवं रावण के सेना में बड़े कुशलता पूर्वक युद्ध के डायलॉग सुनाए गए। जिसको लोगों ने खूब सराहा। गगन सिंघाल और सूमीर मित्तल ने आए हुए विशेष अतिथियों, क्लब के सदस्यों को सिरोपे भेंट किये। उसके बाद स्पेशल आतिशबाजों ने ऐसी आतिशबाजी चलाई के लोग देख कर दंग रह गए। हजारों लोगों ने उसका आनंद प्राप्त किया। प्राचीन श्री शिवाय मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित करण त्रिपाठी के नृत्यव में बड़ी खूबसूरत “महाकाल”की झांकी प्रस्तुत की और विधिवत तरीके से आरती भी की गई, जो देखने योग्य थी। सूर्य अस्त होने के साथ ही रावण मेघनाथ और कुंभकरण के बुतों को अग्नि भेंट किया गया। इस मौके पर क्लब के प्रधान पंडित अरुण शर्मा और बरनाबास (बबलू) महामंत्री, अमरजीत रावत कोषाध्यक्ष, बब्बलजीत सिंह वाइस चेयरमैन, रविंद्र कुमार उप प्रधान, बॉबी खुराना प्रेस सचिव, अमरजीत नारंग सोनू पार्षद, दीपक मैनी मेला प्रबंध एवं पदाधिकारीयों ने बताया कि हमारी पूरी टीम एक महीना पहले से दशहरा पर्व की तैयारी में लगी हुई थी। जिसके नतीजे स्वरूप आज यह दशहरा पर्व फिरोजपुर वासीयों को दिखाया गया है। अंत में उन्होंने मुख्य अतिथियों ,पुलिस प्रशासन ,जिला प्रशासन और आए हुए विशेष अतिथियों अशोक बहल, डॉक्टर बनी नंदा यूरो किड, रिटायर्ड नैब तहसीलदार संतोख सिंह तक्खी पंडित कैलाश शर्मा मठ मंदिर प्रमुख जिला फिरोजपुर वीएचपी, एडवोकेट भजन सिंह जोशन, प्रदीप चानना, मोहित कुमार (मिकी) और फिरोजपुर वासीयों का भी धन्यवाद किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को याद किया गया

Fri Oct 3 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनगांधी जयंती पर महात्मा गांधी को याद किया गया,सागर मलिकआज दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती तथा भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122 वीं जयंती बहुत ही हर्षोल्लास एवं सादगी […]

You May Like

advertisement