शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों से छात्रों को जोड़ना विवि का मुख्य उद्देश्य- कुलपति

शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों से छात्रों को जोड़ना विवि का मुख्य उद्देश्य- कुलपति

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ में प्रवेश-सत्र-2026 की विवरणिका का भव्य विमोचन*

आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ में प्रवेश सत्र-2026 की विवरणिका का विमोचन कुलपति प्रो. संजीव कुमार द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण एवं प्राध्यापकगण आदि उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि प्रवेश विवरणिका में इस वर्ष की मुख्य विशेषताओं को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया गया है। इसमें नए पाठ्यक्रमों का समावेश, डिजिटल प्रवेश प्रक्रिया, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान, तथा छात्रवृत्ति योजनाओं का विस्तृत उल्लेख किया गया है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदान करना है, बल्कि उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों से भी जोड़ना है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि विश्वविद्यालय ग्रामीण एवं शहरी पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय की प्रशासनिक पारदर्शिता और दक्षता पर प्रकाश डालते हुए कुलपति ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए आधुनिक तकनीकी साधनों का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रवेश प्रणाली को पूर्णतः ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को आवेदन करने में सुविधा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगा और किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करने देगा। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान और नवाचार के अवसर भी प्राप्त हों। उन्होंने बताया कि प्रवेश विवरणिका में इस वर्ष कई नए पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है, जिनमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, मानविकी, व्यवसाय प्रबंधन और कला संकाय के अंतर्गत आधुनिक विषयों को जोड़ा गया है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सर्वेश सिंह, प्रवेश समिति के सदस्य डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. विभा मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। सभी ने इस बात पर बल दिया कि विश्वविद्यालय क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
अंत में कुल सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि.वि.आजमगढ़ मो. नं. 94 52 445 878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं

Fri May 22 , 2026
आजमगढ़ पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी भी उपस्थित […]

You May Like

advertisement