अनाथालय में अनाथ कन्या बबीता का विवाह राजीव गुप्ता के साथ आर्य समाज विधि विधान से से हुआ संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आर्य समाज सिविल लाइंस बरेली अनाथालय में आज अनाथ कन्या बबीता का विवाह राजीव गुप्ता पुत्र स्वर्गीय महेश चंद्र गुप्ता निवासी 317 कटरा चांद खां पुराना शहर बरेली के साथ आर्य समाज विधि विधान से अग्नि के फेर मंत्र उच्चारण से संपन्न हुआ। तथा जिसमें आर्य समाज अनाथालय के पुरोहित ने मंत्र उच्चारण और फेर कर विवाह पूर्ण कराकर वर वधु को विवाह बंधन में बांधकर आशीर्वाद दिया। तथा राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल एवं समस्त कार्यकारिणी में विवाह संपन्न कराने में संपूर्ण सहयोग किया । तथा बर बधू को उपहार देकर नव विवाहित जीवन को सफल बनाने का वर – वधु को एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव से जीवन जीने को बांधित करते हुए आशीर्वाद दिया। और विवाह समारोह में आर्य समाज के पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य,सदस्य राम किशोर, जे.आर गुप्ता,रश्मि अग्रवाल, प्रिंस सक्सेना, पंकज अग्रवाल, मुकेश मदिरात्ता, विपिन कुमार,पूनम गुप्ता आदि वर वधु के परिवारजन मौजूद रहे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संघ लोक सेवा आयोग में यशवर्धन सिंह चौहान का चयन होने पर एक गूंज संस्था ने किया सम्मानित

Tue Apr 23 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : एक गूंज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह ( बंटी ठाकुर) ने संघ लोक सेवा आयोग में यशवर्धन सिंह चौहान का चयन होने पर संस्था द्वारा मोमेंटो और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया एक कल संस्था के एक गूंज संस्था के प्रदेश […]

You May Like

Breaking News

advertisement