शहीद किसी जाति धर्म का नही देश का होता है–श्रीकृष्ण पाल

शहीद किसी जाति धर्म का नही देश का होता है–श्रीकृष्ण पाल।

रिपोर्ट नीतीश जायसवाल सगड़ी

1962 भारत चीन युद्ध मे पराक्रम पर मिला था प्रथम वीर चक्र।
1965 पाक युद्ध मे हुए थे शहीद।
सगड़ी/आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्रथम वीर चक्र विजेता शहीद शौदागर सिंह का शहीद दिवस पर बलिदान स्मारक शौदागर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुनापार बड़ागांव में उनके मूर्ति पर परिजनों समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर एव माल्यार्पण कर नमन करते हुए शहीद को नमन किया गया। शहीद को नमन करने में उनके परिवार के तमाम लोगों ने व गांव के सभ्रांतद्धांत लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।साथ ही साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उन्हें पुष्प अर्पित किया गया और कई बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि शहीद किसी जाति धर्म का नही होता वह पूरे देश का आन बान शान होता है। अंजना सिंह ने कहा कि शहीद किसी जाति धर्म मजहब का नही होता ऐसे ही शहीद शौदागर सिंह थे जो देश के लिए कई लड़ाइयां लड़ी जिसमें से भारत चीन युद्ध सहित भारत पाक युद्ध 1965 में जब वह वीरगति को प्राप्त हुए तो पूरा देश उनकी शहादत पर गर्व कर रहा था ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सौदागर सिंह देश के ऐसे सपूत थे जिन पर हम गर्व महसूस करते हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेकर अपने बच्चों को उनके बारे में बताना और उनकी कहानी सुना कर सेना में भेजना है कि जिससे वह सेवा में जाकर देश की रक्षा कर सके। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

षडदर्शन साधुसमाज ने पत्रकारों की महामंडलेश्वर डा. इंदु बंसल को जन्मदिवस पर दी बधाई शुभकामनाएं

Fri Jan 31 , 2025
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। कुरुक्षेत्र 31 जनवरी : हरियाणा सोनीपत की बेटी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाजसेविका डा. इंदु बंसल जैन, खबर पालिका की संस्थापक व प्रधान संपादक श्रमजीवी पत्रकार संघ की संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष इनका जन्म सोनीपत में 30 जनवरी को प्रदेश के प्रतिष्ठित जैन परिवार हुआ। उनके जन्मदिवस […]

You May Like

Breaking News

advertisement