बिहार:हिन्दू परिषद की स्थापना को लेकर हुई बैठक, आयोजन होगा भव्य

हिन्दू परिषद की स्थापना को लेकर हुई बैठक, आयोजन होगा भव्य।

कुर्साकांटा संवाददाता

कुर्साकाँटा (अररिया)।प्रखंड क्षेत्र के कुआड़ी बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मन्दिर परिसर मे शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना दिवस को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद के संगठन विस्तार तथा मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। वही मौजूदा संगठन के सभी पदधारकों एवं संगठन सदस्यो को अपनी अपनी जिम्मेदारी व जवाबदेही का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने को कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री बिहार- झारखंड वीरेंद्र विमल ने कहा की संगठन के सारे सदस्य पूरे जोश के साथ संगठन के विस्तार पर ध्यान दे और संगठन का विचार एवं कर्तव्य को जन-जन तक पहुँचाए। वही प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तर बिहार शशिनाथ दास ने अपने संबोधन मे उपस्थित सभी सदस्यो को संगठन के आदर्शो एवं विचारधाराओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यकम का शुभारंभ विवेक भगत, श्वेतानंद भारती तथा विहिप के प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात बाहर से आये सभी आगंतुक व कार्यकर्ताओ को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार साह ने सबो का परिचय एक दूसरे से कराकर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया। कार्यक्रम मे विवेक भगत जिला सह संयोजक, स्वेताभ जी प्रांत प्रायोजना प्रमुख, विवेकानंद भारती नीरज निराला, शुभम चौधरी, नीरज भगत, भानु प्रताप गुप्ता, प्रखंड उपाध्यक्ष मिलन कुमार यादव, वीणा देवी, निरंजन भारती, विक्रम बालाजी, अभिषेक कुमार, मदन साह सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:छोटी लड़की रस्सी पर चलने की कला को देख लोग हुए भावुक

Sun Aug 29 , 2021
वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी छोटी लड़की रस्सी पर चलने की कला को देख लोग हुए भावुक कन्नौज l हसेरन कस्बा के बिधूना सड़क मार्ग पर छोटी बच्ची ने करतब दिखाया l लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई l पेट की खातिर छोटी बच्ची ने […]

You May Like

advertisement