अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा की बैठक का हुआ आयोजन,16 फरवरी को मनाया जायेगा वसंतोत्सव

पवन कालरा ( संवाददाता)

बरेली, : अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक विद्युत निरीक्षण भवन में आयोजित की गयी।जिसकी अध्यक्षता देवेन्द्र सिंह देवलिया ने की।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि इस बार का उत्तराखंड गौरव सम्मान अभिनेत्री श्वेता माहरा और अभिनेता अनिल घिल्डियाल को दिया जायेगा।महासचिव चंदन सिंह नेगी ने बताया कि इस बार लगभग 20 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा।मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने कहा कि इस बार का वसंतोत्सव 16 फरवरी को कूर्मांचल नगर में मनाया जायेगा।इस बार उत्तराखंडी,भोजपुरी,बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता माहरा के साथ ही स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।सांस्कृतिक प्रभारी आनंद रोधियाल ने कहा कि इस बार साउंड और लाइट का विशेष प्रबंध रहेगा।सभी टीमें अपनी तैयारियों में लगी हैं।कोषाध्यक्ष के.सी. जोशी ने आय का व्योरा पेश किया।इस अवसर पर जीत सिंह अधिकारी,कुंवर सिंह बिष्ट,बसंत डालाकोटी,भास्कर सिंह रावत,प्रमोद कुमार पंत,महेश पाण्डे,टेक सिंह नेगी,दीवानी चंद,ब्रिजेश कुमार मिश्रा,अभिनीत सिंह नेगी,गोपाल सिंह मेहरा,जगदीश चन्द्र काला,पुष्कर राणा आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आकाशवाणी के आकस्मिक उदघोषक प्रस्तोता संघ ने राज्यपाल महोदय को अपना ज्ञापन सौंपा

Mon Feb 3 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली :आकाशवाणी आकस्मिक उदघोषक प्रस्तोता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल वर्मा ने अपने आकाशवाणी बरेली की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन झारखंड के राज्यपाल माननीय श्री संतोष गंगवार को दिया।राज्यपाल महोदय ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं प्रधानमंत्री जी तक […]

You May Like

advertisement