बिहार:प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार बसाक की अध्यक्षता में की गई

प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार बसाक की अध्यक्षता में की गई

अररिया संवाददाता

फारबिसगंज (अररिया) :-
फारबिसगंज के अनुमंडल अस्पताल परिसर में मंगलवार को आगामी सितंबर माह में शुरू होने वाली पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार बसाक की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से सीडीपीओ बसंती पासवान मौजूद थी।बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने पोलियो अभियान की सफलता को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई रूप से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि आगामी 26 सितंबर से अभियान चलेगा जिसके अंतर्गत सभी महिला पर्यवेक्षिका अपने कार्य में लग जाएं। अभियान के तहत शुन्य से 5 साल के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता को लेकर आगामी 9 से 16 सितंबर तक आठ वर्ग में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत आशा व सेविका को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। बैठक में आगामी पोषण माह को लेकर होने वाली बैठक को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर बैठक में बीएचएम सैद्दुजमा, पिरामल एबीटीओ अमरेश कुमार, बीटीओ राजीव कुमार, यूनीसेफ राघवेंद्र मिश्रा, डब्ल्यू एचओ एफएम सिकंदर प्रसाद, बीसीएम प्रभाष कुमार, महिला पर्यवेक्षिका ज्योति कुमारी, अभिलाषा कुमारी, सोनी कुमारी सहित अन्य मौजूद थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर फारबिसगंज नगर परिषद के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल

Wed Sep 8 , 2021
बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर फारबिसगंज नगर परिषद के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल फारबिसगंज संवाददाता फारबिसगंज (अररिया) :-बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मंगलवार से फारबिसगंज नगर परिषद […]

You May Like

Breaking News

advertisement