जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज भारत सरकार एवं तत्सम्बन्धी राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर निर्गत निर्देशानुसार जनगणना-2027 के कार्यान्वयन एवं संचालन हेतु गठित जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जनगणना विभाग के नोडल ऑफिसर ने जनगणना के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसके अन्तर्गत किसी निश्चित क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति का आकलन किया जाता है। भारत में जनगणना की शुरुआत 1871 से हुई थी, आजादी के बाद यह 8वीं जनगणना है जो कि जनगणना अधिनियम-1948/जनगणना नियम-1990 के अन्तर्गत होगी।
बैठक में जनगणना-2027 की प्रारम्भिक तैयारियां, प्रशिक्षण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO), जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB), जनसंख्या की गणना (PB), वित एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC), आंकड़ों के प्रकाशन एवं सारणीकरण आदि कार्यों को 30 जून, 2026 तक निर्धारित समय में पूर्ण कराये जाने के बारे में अवगत कराया गया।
बैठक में अवगत कराया गया कि जनगणना पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है और जनगणना की शुरुआत से पूर्व मकानों की गणना की जाएगी। पोर्टल पर स्वगणना का भी प्राविधान है। जनगणना पूरी तरह पेपरलेस होनी है, जिसके लिए 700 से 800 प्रगणक फील्ड कार्य हेतु नियुक्त किए जाएंगे, 06 प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। 34 प्रश्नों की एक सूची प्रत्येक परिवार से भरवायी जाएगी।
बैठक में अवगत कराया गया कि मास्टर ट्रेनरों की ट्रेनिंग हो गयी है, 10 मार्च से मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके क्रम में ट्रेनिंग डैशबोर्ड की विस्तार से जानकारी देते हुए ट्रेनर की ऑनलाइन एंट्री करना, ट्रेनिंग बैच क्रिएट करना, ट्रेनिंग की दिनांक व स्थान नियत करना आदि के बारे में बताया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि०/रा०) संतोष कुमार सिंह, जनगणना विभाग से नोडल ऑफिसर, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, ई0ओ0 नगर निकाय सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ में किया गया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

Sat Mar 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ मे रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे राष्ट्रीय सचिव धीरज […]

You May Like

advertisement