सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मा. सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मा0 सांसद ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जो भी खिलाड़ी भाग ले उसका आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जाए तथा कम से कम दो हजार प्रतियोगियों का इस प्रतियोगिता में चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 21 नवम्बर से 24 नवम्बर तक किया जाए।
उन्होने कहा कि इसमें एथेलेटिक्स, भारत्तोलन, कुश्ती, वालीबाल, फुटबाल, जूडो, कबड्डी, बैडमिण्डन जैसे खेलों को सम्मिलित किया जाए तथा इन प्रतियोगिताओं का प्रचार प्रसार गांव, तहसीलो, ब्लाकों में भी किया जाए जिससे कि अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले सकें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगियों के लिए जलपान, उनके ड्रेसकोट आदि की उचित व्यवस्था रखी जाए जिससे कि उन्हे किसी प्रकार की समस्या न हो।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिला पंचायती राज अधिकारी कमल किशोर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय समन्वय समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति की करी बैठक

Sat Nov 22 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय समन्वय समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक कलेक्टरेट स्थित सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बैंकों का सीडी रेश्यो 60 प्रतिशत से कम है वह अपना सीडी रेश्यो बढ़ाएं।बैठक में […]

You May Like

Breaking News

advertisement