कृषि विज्ञान केंद्र बलरामपुर की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

प्राकृतिक खेती द्वारा सुगन्धित धान का वैज्ञानिक विधि से खेती को प्राथमिकता

बलरामपुर, 12 अगस्त 2025/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र बलरामपुर, सरगुजा, मैनपाट एवं कोरिया के वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, बलरामपुर में किया गया। बैठक का आयोजन जिले में खरीफ, रबी एवं ग्रीष्मकालीन मौसम में कृषि के उन्नत तकनीक के प्रसार और समस्याओं के समाधान के लिए कार्य योजना तैयार करने के उद्देश्य से किया गया। जिसमें सभी सरगुजा संभाग के कृषि विज्ञान केंद्र बलरामपुर, सरगुजा, मैनपाट एवं कोरिया के वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट एवं वर्ष 2025-26 की प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना का रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। जिस पर विभागीय अधिकारियों और समिति के सदस्यों एवं प्रगतिशील कृषकों के साथ विस्तृत चर्चा किया गया। निदेशक विस्तार सेवाएं, रायपुर डॉ. एस.एस. टुटेजा द्वारा प्राकृतिक खेती के माध्यम से जीराफूल सुगंधित धान की खेती को अधिक से अधिक बढ़ावा देने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही कृषि महाविद्यालय कोरिया के अधिष्ठाता डॉ. डी.के. गुप्ता द्वारा टमाटर की अच्छी उपज देने वाली किस्म के बारे में जानकारी एवं जैविक खेती को बढावा देने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। कृषि महाविद्यालय शंकरगढ़ के डॉ. जी.पी. पैकरा द्वारा फूलों की खेती, मधुमक्खी पालन एवं ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो, स्ट्रॉबेरी पर प्रक्षेत्र परीक्षण का सुझाव दिया गया। ग्राम पंचायत जाबर के सरपंच श्री उदय राम के द्वारा मधुमक्खी पालन एवं उनके लाभ की जानकारी दी गई। इसके पश्चात् डॉ. एस. एस. टुटेजा द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, बलरामपुर में संचालित विभिन्न इकाई बीज उत्पादन, शेड नेट, बायो-फ्लोक, आयल पाम, मदर ऑर्चर्ड का निरीक्षण किया गया। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम ” फलदार पौध का रोपण भी किया गया।
बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ गौरव कान्त निगम, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. राजेश चौकसे, श्री कमलेश साहू एवं उपसंचालक कृषि बलरामपुर श्री रामचंद्र भगत, सहायक संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बलरामपुर डॉ. अनीष, सहायक संचालक कृषि अंबिकापुर श्री कुंवर साय पैकरा एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक, कार्यक्रम सहायक, प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री अनिल कुमार सोनपाकर, श्रीमती आरती कुजूर, डॉ. अनूप कुमार पॉल, श्री अर्पण कुमार खलखो, देवेन्द्र कुमार सहित अधिकारी एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महतारी वंदन योजना हर माह का सहारा

Tue Aug 12 , 2025
श्रीपती नाग को मिली 18 किस्तें, कृषि कार्य में किया उपयोग योजना से मिल रही आर्थिक मजबूती बलरामपुर, 12 अगस्त 2025/ राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई आशा जगी है। योजना किसी के लिए आर्थिक मजबूती का माध्यम बनी है, तो किसी […]

You May Like

advertisement