उत्तराखंड रुद्रपुर: जिला प्रशासन के खिलाफ कांग्रेसियो में गुस्सा फुटा नहीं करने दी मुलाकात

रुद्रपुर: जिला प्रशासन द्वारा समय देने के बावजूद भी मुख्यमंत्री से मुलाकात न करवाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रथम बार गृह जनपद आने पर भ
महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलकर कुछ मुख्य क्षेत्रीय जनहित से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखना चाहतें थे। और शिष्टाचार मुलाकात करना चाहते थे। जिस पर जिला प्रशासन ने कांग्रेस पदाधिकारियों को समय देने का आश्वासन दिया था। महानगर कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री का विरोध ना करने का फैसला कर उनकों जनपद की जनसमस्यो से अवगत कराने का निर्णय लिया था। लेकिन जिला प्रशासन ने कांग्रेस शिष्ट मंडल को पंतनगर अतिथि गृह पर बुलाकर भी घंटों इंतजार कराया। जैसे वह खुद मुख्यमंत्री का विपक्षी पार्टी से खुलकर सडकों पर विरोध करवाना चाहते थे।उनका कहना था कि विगत दिनों से रुद्रपुर में नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिया जाए। रुद्रपुर नगर निगम में बैठे कर्मचारियो की मांगो को पूरा किया जाए। भारी बारिश के कारण शहर में हो रही गंदगी की वजह से बिमारी न फैले। रुद्रपुर से किच्छा के बीच कूड़े के ढेर को जल्द से जल्द हटाया जाए। रुद्रपुर मे आबादी को देखते हुए हाइटेक सब्जी मंडी व ट्रांसपोर्ट का निर्णय किया जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध है कि मुख्यमंत्री से ना मिलवाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अपमान किया गया है। कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री ना मिल कर अब उनका सड़कों पर विरोध करेगी। मिलने वाले शिष्ट मंडल में पूर्व पालिका अध्यक्षा श्रीमती मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष अरूण पांडे,युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सौरभ राज बेहड, पार्षद मोहन खेडा, पार्षद सुनील गौरी,राजेश कुमार, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए राजस्व, पुलिस और स्थानीय निकायों की टीम करेगी संयुक्त कार्रवाई, कलेक्टर , एसपी के निर्देश पर राजस्व व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक

Sun Jul 25 , 2021
जांजगीर-चांपा ,25 जुलाई, 2021/  सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आम जनता से अपील कर कहा है कि वे कोविड संक्रमण के प्रति सावधान रहें और सुरक्षा के लिए हरसंभव सावधानी बरतें। कोविड प्रोटोकॉल का […]

You May Like

Breaking News

advertisement