अमृतवेला प्रभात सोसायटी के सदस्यों ने श्री लाल कुटिया आश्रम में भजन सत्संग कर मनाया होली का त्यौहार

फिरोज़पुर 18 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-

अमृत वेला प्रभात सोसाइटी के सदस्यों मक्खू गेट मल्लावाला रोड़ श्री लाल कुटिया आश्रम में भजन सत्संग कर होली का त्योहार मनाया।अरुण नन्दा, महंत पाली, राजेश वासुदेवा जी, हेमंत स्याल जी के भजनों का आनंद लिया। संगत ने एक दूसरे पर फूल बरसा कर होली की बधाई दी। स्वामी आत्मा नन्द परम्हन्स जी ने लाल कुटिया के सन्तों की महिमा बताई ।यह आश्रम सन्तों की तपोभूमि हैं, यहाँ किया गया जप सिमरण का फ़ल बहुत ही शुभकारी होता हैं ।फिरोज़पुर शहर में यह आश्रम दर्शन योग्य हैं ,दूर दूर से आई संगत भजनों को सुन मन्त्रमुग्ध हुए ।सत्संग के उपरांत परम्हंस स्वामी जी ने श्री राम जय राम जय जय राम की धुन सुनाई। सभी ने आरती करके भण्डारा भी लगाया। आयोजन में श्री लक्षमण दास, अमरीक सिंह, मुन्नीलाल, राजिंदर शर्मा दर्शन सिंह,सचिन नारंग,प्रदीप चानना, गतिंद्र कमल, मनोज गखड़, शिवराम दास, अशोक बजाज, गुरप्रीत औलख, उप्पल,कलिया जी राजकुमार चौहान, राहुल सिंह तोमर,मनोज मोंगा,भूषण शर्मा, जगदीश कपूर, भारत कपूर, पप्पू हलवाई राजन कुमार,जीवन लाल, लाडी चावला,मनमोहन स्याल,राजू कक्कड़,रिन्कू शर्मा, सुनील सन्धु, अजय शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, आकाश शर्मा, विक्की शर्मा,करन शर्मा, शिवम, प्रथम, अरुण नन्दा, साजन वर्मा, गुलशन चावला,मनमोहन सियाल,परदीप,रानी,रुबीना,
जोशी जी शान्ति नगर वालों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Fri Mar 18 , 2022
थाना सिधारीनाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तारअभियुक्त जयमिन्दर चौहान उर्फ दुर्गविजय पुत्र लालचन्द्र चौहान उर्फ भइयालाल निवासी जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करना। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 122/22 धारा 354ख/504 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट का अभियोग […]

You May Like

advertisement