![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220606-WA0078-1024x768.jpg)
कन्नौज
मानसिक रूप से पीड़ित महिला पहुंची गांव , लोगों ने पुलिस से की शिकायत , जांच कर महिला को पहुंचाया उसके घर।
अवनीश कुमार तिवारी
हसेरन क्षेत्र के खनिया पुर गांव मे कल देर शाम एक मानसिक रूप से पीड़ित महिला गांव पहुंची। गांव में मानसिक रूप से पीड़ित महिला को देख हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने मानवता दिखाते हुए उससे पूछताछ की तो वह कुछ भी नहीं बता पा रही थी। गांव के लोगों ने उसे खाना खिला कर उचित स्थान पर बिठा दिया। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों व महिला से जांच पड़ताल की। देर रात होने पर पता चला पीड़ित महिला मानसिक रूप से पीड़ित है और वह क्षेत्र के ही लाख ग्राम पंचायत के अंतर्गत हरचंदा पुर गांव निवासिनी पूनम पत्नी श्याम सिंह है। मानसिक रूप से पीड़ित महिला भटकते भटकते गांव पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल करते रात उसे उसके घर छुड़वा दिया।