पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश से मिलता है निष्काम कर्म करने का संदेश : रमेश

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भारतीय रेलवे के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने सांध्यकालीन आरती में की शिरकत।
मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र 18 फरवरी :- भारतीय रेलवे के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश पवित्र ग्रंथ गीता में है, जो मनुष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिसे हर मनुष्य को जानना बहुत जरुरी है। श्रीमद्भगवद्गीता वर्तमान में धर्म से ज्यादा जीवन के प्रति अपने दार्शनिक दृष्टिकोण को लेकर भारत में ही नहीं विदेशों में भी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है। निष्काम कर्म का गीता का संदेश विश्व के सभी गीता प्रेमियों को भी लुभा रहा है। पवित्र ग्रंथ गीता विश्व के सभी धर्मों की सबसे प्रसिद्ध पुस्तकों में शामिल है।
भारतीय रेलवे के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न देर सायं ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महाआरती कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले भारतीय रेलवे के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, महासचिव सुशील राणा व सुनील चौधरी, कुरुक्षेत्र जिला बुद्घिजीवी प्रकोष्ठï के जिला संयोजक पवन आश्री सहित अन्य गणमान्य लोगों ने ब्रहमसरोवर की आरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से आरती का शुभारम्भ भी किया। इस आरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया। चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने कहा कि 5158 वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की भूमि पर गीता का उपदेश दिया और महर्षि वेद व्यास ने पवित्र ग्रंथ गीता को प्रकट किया। श्रीमद्भगवद् गीता हिन्दुओं के पवित्रतम ग्रन्थों में से एक है।
उन्होंने कहा कि महाभारत के अनुसार कुरुक्षेत्र युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने गीता का सन्देश अर्जुन को सुनाया था। भगवत गीता में एकेश्वरवाद, कर्म योग, ज्ञानयोग, भक्ति योग की बहुत सुन्दर ढंग से व्याख्या की गई है। पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी हमारे जीवन के रहस्यों को उजागर करते है, आज का इंसान जीवन की मोह माया में पड़ा रहता है। भगवत गीता का ज्ञान ही हमें इस संसारिक मोह-माया के बंधन से आजाद कर सकता है। गीता का ज्ञान ही स्वयं को और सर्वशक्तिशाली ईश्वर को पहचानने का अवसर देता है। इस कार्यक्रम के अंत में केडीबी की तरफ से सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आरती में रेलवे बोर्ड सदस्य जम्मू से सुरेन्द्र भगत व हरियाणा से के सिरसा से सदस्य यतेंद्र सिंह भी शामिल हुए।
चेयरमैन रमेश चंद्र रतन रेलवे बोर्ड के सदस्य जम्मू से सुरेन्द्र भगत व हरियाणा से बोर्ड सदस्य यतेंद्र सिंह ने जिला भाजपाइयों के संग ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर एवम देश की सुप्रशिद्ध सामाजिक और धार्मिक संस्था के अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी दिव्य नंद जी महाराज की देखरेख में चल रहे गीता धाम का भी अवलोकन किया और पूजार्चना कर स्वामी जी का आशीर्वाद भी परिवार संग लिया और ब्रह्मसरोवर पर भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के रथ ओर ब्रह्मसरोवर पर नित्य प्रति होने वाली भव्य आरती में भी शिरकत की। आरती के मुख्य आयोजक पंडित बलराम ने चेयरमैन रमेशचंद्र रतन सदस्य सुरेन्द्र भगत व यतेंद्र सिंह जिला भाजपा के विस्तारक नरेन्द्र डाबला जिला भाजपा प्रधान राज कुमार सैनी, केडी सदस्य सुशील राणा को धर्म नगरी कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक 48 कोस की यात्रा नामक पुस्तक दे कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के सदस्य करण बेदी, महिला विंग की अध्यक्षा परमजीत कश्यप, पूर्व अध्यक्षा निशा महेश्वरी, शशि, जिला उपाध्यक्ष रोशन बेदी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह, पिपली मंडल अध्यक्ष देसराज शर्मा व जिला महासचिव सुनील चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा व आइटी प्रमुख सचिन कुमार, सतेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र भगत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निजी कंपनियों की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण पर लगी रोक हटाए जाने पर उपमुख्यमंत्री से मिल डा. जसविंद्र खैहरा ने दी बधाई

Fri Feb 18 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने को लेकर वचनबद्ध है प्रदेश सरकार : डा. खैहरा। कुरुक्षेत्र, 18 फरवरी : निजी कंपनियों की नौकरियों में हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण देने पर लगी रोक को सुप्रीम कोर्ट द्वारा हटा […]

You May Like

Breaking News

advertisement