ख्यमंत्री के प्रवास स्थल ग्राम छिंदिया में 30 जुलाई को लगेगा शिविरविभिन्न विभागों के स्टॉल, जनसमस्याओं के निराकरण और योजनाओं की जानकारी का मिलेगा लाभ

कोरिया 29 जुलाई 2025/ सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ग्राम छिंदिया प्रवास को यादगार बनाने के 30 जुलाई को यहां सुशासन तिहार के अंतर्गत विभागीय संयुक्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने 8 मई 2025 को ग्राम छिंदिया का आकस्मिक दौरा किया था, जहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी थीं और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया था। इस कड़ी में 30 जुलाई 2025 को ग्राम पंचायत छिंदिया में सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पूर्व में प्राप्त आवेदनों पर की गई विभागीय कार्यवाही की भी जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं, जिनमें टेंट, प्रकाश, साउंड, पेयजल, स्वास्थ्य, प्रचार-प्रसार, सांस्कृतिक गतिविधियां, विभागीय स्टॉल, विद्युत व्यवस्था आदि शामिल हैं। शिविर स्थल पर विभागीय व्यवस्थाओं के निरीक्षण एवं समन्वय की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की होगी, शिविर हेतु नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बैकुण्ठपुर होंगे और सहायक नोडल के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर कार्य करेंगे।  

जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं ।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भू-अर्जन के लंबित मामलों की कलेक्टर ने की समीक्षा

Tue Jul 29 , 2025
बिलासपुर, 29 जुलाई 2025/ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभागवार एक-एक मामले की समीक्षा कर इन्हें एक महीने में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन में विलंब होने से संबंधित भू-स्वामी के साथ सरकार को भी नुकसान होता है। […]

You May Like

advertisement