27 अगस्त तक चलेगा विधान सभा का मानसून सत्र

27 अगस्त तक चलेगा विधान सभा का मानसून सत्र

कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में लिया गया निर्णय।

चंडीगढ, प्रमोद कौशिक 22 अगस्त : हरियाणा विधान सभा का मानसून सत्र 27 अगस्‍त तक चलेगा। यह निर्णय शुक्रवार को विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में लिया गया। इससे पूर्व सरकार की ओर से विधान सभा सचिवालय को 3 दिन सत्र चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन शुक्रवार को बीएसी की बैठक में कार्य पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए बढ़ाने पर सहमति बनी।
बीएसी की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक कल्याण एवं अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार, विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक गीता भुक्कल, विधायक सावित्री जिंदल और विधायक अर्जुन चौटाला शामिल रहे। बीएसी में लिए गए निर्णय अनुसार 25 अगस्त को 2 से 6 बजे तक और 26 अगस्त को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कार्यवाही चलेगी। 27 अगस्त को कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी। 23 और 24 अगस्त को राजकीय अवकाश रहेगा।
कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक के बाद 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में आज की कार्यवाही में आई बाधा को दूर करने तथा भविष्य में कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बनी। सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल सिंह ढांडा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल, इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला, निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल मौजूद रहे।
विस अध्यक्ष का साइकिल या ई-रिक्शा से विधान सभा पहुंचने का आह्वान।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए सभी विधायकों से 26 अगस्त को साइकिल या ई-रिक्शा से पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज और सरकार को मिलकर प्रयास करने होंगे। इस दिशा में 26 अगस्त को सदन के सभी सदस्य साइकिल या ई-रिक्शा से पहुंचकर इस दिशा में सहयोग करें। विधायकों को उनके आवास या एमएलए हॉस्टल से विधान सभा भवन तक लेकर आने के लिए साइकिल या ई-रिक्शा का प्रबंध विधान सभा सचिवालय की ओर से किया जाएगा।
हरियाणा विधान सभा सचिवालय में शुक्रवार को अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सदस्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छ कुरुक्षेत्र अभियान को सफल बनाने के लिए सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा

Sat Aug 23 , 2025
पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के साथ बैठकर कुरुक्षेत्र को स्वच्छता बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र एवं अवनी गुप्ता ने बनाई विशेष योजना। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 22 अगस्त : राजनीतिक और सामाजिक जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता अभियान से जोडऩे के लिए एक महत्वपूर्ण मीटिंग […]

You May Like

Breaking News

advertisement