वरिष्ठ समाज सेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के सी: मंडल उपाध्यक्ष श्री मंगत राम मानकोटाला का पार्थिव शरीर हुआ पंचतत्व में विलीन

वरिष्ठ समाज सेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के सी: मंडल उपाध्यक्ष श्री मंगत राम मानकोटाला का पार्थिव शरीर हुआ पंचतत्व में विलीन

फिरोज़पुर 01 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

वरिष्ठ समाजसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के सी: मंडल उपाध्यक्ष श्री मंगतराम मानकुटाला का
ह्रदय गति रुक जाने के कारण देहांत हो गया था। वह फिरोजपुर में बहुत सी संस्थाओं के साथ जुड़े हुए थे। सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान थे। जिला फिरोजपुर कोऑर्डिनेशन कमेटी फिरोजपुर के वाईस चेयरमैन थे। सदावर्त ट्रस्ट पंचायती में सक्रिय सदस्य थे। भारतीय जनता पार्टी फ़िरोज़पुर मंडल के सीनियर उपाध्यक्ष थे। वह जमीनीस्तर पर कार्य करने वाले अंतथक योद्धा थे।सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने चादर ओढ़ कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। श्री दविन्दर बजाज सदस्य भारतीय जनता पार्टी पंजाब ,अश्विनी ग्रोवर, दविंदर कपूर, किशोर क़सूरिया, दविंदर नारंग जगदीश बजाज बीजेपी के कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों ने पार्टी का झंडा उनके पार्थिव शरीर पर अर्पित किया। उनके अचानक चले जाने से यहाँ पर परिवार को क्षति पहुंची है वहीँ पर फ़िरोज़पुर वासियों को भी उनके चले जाने का गम है। उनके पार्थिव शरीर को फिरोजपुर वासियों ने नम: आंखों से श्रद्धांजलि दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद सैनिकों को समर्पित पितृ मोचनी श्रीमद भागवत कथा का चौथा दिन

Sun Oct 1 , 2023
शहीद सैनिकों को समर्पित पितृ मोचनी श्रीमद भागवत कथा का चौथा दिन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। परमात्मा को जानने के लिए बड़े बड़े विद्वान भी सम्मोहित होते हैं : डा. स्वामी शाश्वतानंद गिरि।परमात्मा ही सृष्टि का सत्य है। कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : गीता की जन्मस्थली, तीर्थों की संगम स्थली एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement