दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : सीबीगंज ,सब्जी लेने बाजार गए एक युवक की बाइक को कुछ अज्ञात चोरों ने गायब कर दिया। युवक सब्जी लेकर जब वापस लौटा तो उसे बाइक चोरी होने का पता लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना सीबीगंज क्षेत्र की लेबर कॉलोनी के रहने वाले सुधांशु कश्यप पुत्र धर्मवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 19 मार्च को शाम करीब 5 बजे वह अपने घर से अपनी बाइक से सीबीगंज स्थित बड़ी बाजार सब्जी लेने गया था। बाइक को हाईवे किनारे खड़ा कर वह बाजार में अंदर चला गया। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक को गायब कर दिया। जब सुधांशु सब्जी लेकर वापस लौटा तो उसे बाइक नही मिली। सुधांशु ने बाइक को इधर उधर काभी तलाशा, लेकिन बाइक का कोई अता-पता नहीं लगा। इस पर सुधांशु ने बाइक चोरी घटना की जानकारी लिखित तहरीर के माध्यम से थाना पुलिस से की है। पुलिस ने सुधांशु की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी।