कांग्रेस पार्टी के नेताओं की आपसी फुट, भविष्य में होगी घातक : चेयरमैन

कांग्रेस पार्टी के नेताओं की आपसी फुट, भविष्य में होगी घातक : चेयरमैन
( अकाली दल द्वारा 15 सीटें जीतने का बड़ा कारण भी कांग्रेस की फुट ही रही)
मोगा, 20 फरवरी (शालीन शर्मा ,जिला संवाददाता, मोगा): मोगा नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन तथा मोगा कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बांसल ने आज प्रैस लिए जारी ब्यान में कहा कि इस बात में कोई शक नही कि मोगा के लोग कांग्रेस पार्टी को बेहद प्यार करते है, इस कारण पिछली विधान सभा चुनावों में काफी देर से घोषित किए कांग्रेस के उमीदवार डा. हरजोत विधाय बने थे, पर मौजूदा समय में कांग्रेस पार्टी के नेताओं में आपसी फुट कारण न सिर्फ मोगा के लोग निराश है, बल्कि कांग्रेसी वर्करों का मनोबल भी गिर रहा है, जो कि भविष्य में कांग्रेस के लिए घातक सिध होगी। विनोद बांसल ने कहा कि इस फुट कारण जहां कांग्रेस निगम चुनावों में 20 के आंकड़े पर रुक गई, वहीं शिरोमणी अकाली दल को भी इस फुट का लाभ लेने का मौका मिल गया। उन्होने कहा कि समुचे पंजाब में निगम में चुनावों के दौरान लोगों ने शिरोमणी अकाली दल को बुरी तरह नकारा है, पर मोगा में अकाली दल द्वारा 15 सीटें जीतने का बड़ा कारण भी कांग्रेस की फुट ही रही। बांसल ने कहा कि अगर कांग्रेस में पूर्ण एकत्रा होती तो मोगा निगम चुनाव में कांग्रेस ने बडी जीत हासिल करनी थी तथा शिरोमणी अकाली दल को राजनीति जमीन तलाशने के लिए अगले 5 वर्ष ओर इंतजार करना पडना था। उन्होने कहा कि 2022 में विधान सभा चुनावों आ रही है, इस कारण महज 1 वर्ष का समय बाकी है, अगर आज भी कांग्रेसी नेता सिर जोडकर बैठें तथा एकत्रा का प्रर्दशन करें ता कि दोबारा से मोगा में कांग्रेस का विधायक बन सके। उन्होने कहा कि बतौर शहरी अध्यक्ष वह कांग्रेस के समूह नेताओं को अपील करते है कि वह एकत्रा हों, ता कि वर्करों का मनोबल ओर ऊंचा हो तथा कांग्रेस के वोटरों में भी कांग्रेस प्रति उत्साह बना रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਡੀ.ਟੀ.ਐੱਫ. ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ 21 ਫਰਵਰੀ ਦੀ ਬਰਨਾਲ਼ਾ ਕਿਸਾਨ-ਮਜ਼ਦੂਰ ਏਕਤਾ ਮਹਾਂ-ਰੈਲੀ 'ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਦੀ ਅਪੀ

Sun Feb 21 , 2021
ਡੀ.ਟੀ.ਐੱਫ. ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ 21 ਫਰਵਰੀ ਦੀ ਬਰਨਾਲ਼ਾ ਕਿਸਾਨ-ਮਜ਼ਦੂਰ ਏਕਤਾ ਮਹਾਂ-ਰੈਲੀ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਦੀ ਅਪੀਲ-(ਉਹਨਾਂ ਨੀਤੀਆਂ ਦੇ ਹੀ ਸ਼ਿਕਾਰ ਨੇ ਅਧਿਆਪਕ ,ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕ)ਮੋਗਾ20ਫਰਵਰੀ (ਸ਼ਾਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਜਿਲਾ ਇੰਚਾਰਜ, ਮੋਗਾ)- ਡੈਮੋਕਰੈਟਿਕ ਟੀਚਰਜ਼ ਫਰੰਟ ਪੰਜਾਬ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਇਕਾਈ ਮੋਗਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਨਦੀਪ ਮਟਵਾਣੀ ਅਤੇ ਸਕੱਤਰ ਜਗਵੀਰਨ ਕੌਰ ਨੇ ਸਮੂਹ ਅਧਿਆਪਕ […]

You May Like

advertisement