उत्तराखंड: ड़ेंगू पॉजिटिवों की संख्या में लगातार बढ़ रही है,देहरादून में मिले तीन नए मरीज,

देहरादून : देहरादून में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दून के ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में महिला समेत तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि एक 32 वर्षीय महिला, 21 एवं 30 वर्ष के पुरुषों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश के रहने वाले हैं। इनमें से महिला एसपीएस हॉस्पिटल ऋषिकेश में भर्ती है।

बाकी दो पुरुष अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। तीनों रोगियों की स्थिति ठीक है। इस वर्ष जनपद देहरादून में 12 डेंगू के रोगी पाए गए हैं। सभी डेंगू रोगियों के क्षेत्रों में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाई एवं प्रचार प्रसार किया जा रहा है। डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए नगर निगम, नगर पालिका परिषद, छावनी परिषद एवं आशा वर्करों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गजब कर गई, हाय ब्रज की राधा। नगर पंचायत अतरौलिया में विभिन्न स्थानों पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

Sun Aug 21 , 2022
गजब कर गई, हाय ब्रज की राधा। नगर पंचायत अतरौलिया में विभिन्न स्थानों पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर नगर पंचायत अतरौलिया में भक्ति रस की बयार पूरी रात बहती रही। जगह-जगह […]

You May Like

advertisement