अम्बेडकर नगर:संस्था के पदाधिकारियों ने बाटा कंबल एवम् मनाया जन्मदिन

संस्था के पदाधिकारियों ने बाटा कंबल एवम् मनाया जन्मदिन

अम्बेडकर नगर | सर्वजन उत्थान मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने मिलकर संस्था के संरक्षक डॉ एसपी चक्रवर्ती के जन्म दिवस के अवसर पर संस्था के प्रशासनिक कार्यालय स्थित बावली चौक पर केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ककरापार , अलऊपुर तथा भंवरा में कंबल वितरण का कार्य किया । संस्था के संरक्षक ने बताया कि संस्था स्वास्थ्य शिक्षा सामाजिकता स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण सहित तमाम जागरूकता के कार्यक्रमों के माध्यम से सदैव तत्पर ता पूर्वक कार्य करेगी । संस्था के उपाध्यक्ष राजेश राजन ने कहा कि यह कंबल वितरण का कार्यक्रम आजमगढ़ एवं अंबेडकर नगर के विभिन्न स्थानों पर अभी आगे भी किया जाएगा । वहीं पर संस्था के सचिव श्याम जी राव ने बताया कि यह संस्था सर्वजन के उत्थान हेतु बनाई गई है और संस्था के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा सेवा करते हुए हम समाज में जागरूकता लाएंगे। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक डॉ जेडी चक्रवर्ती, महामंत्री सुनील कुमार, महासचिव राजकुमार गुप्ता, डॉक्टर मो. अनवर, डॉक्टर गीता, नारी सशक्तिकरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन भारती ,प्रेमलता ,माधुरी देवी, चंदा देवी, शिव शंकर, संजय कुमार एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तरांखड: अजय भट्ट ने आज मोहन बिष्ट के पक्ष में वोट मांगे,

Wed Feb 9 , 2022
लालकुआं नैनीतालरिपोर्टर जफर अंसारीनैनीताल सांसद एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट आज भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के पक्ष में वोट मांगने लाल कुआं पहुंचेलाल कुआं मंडल महामंत्री डॉक्टर आरके सेतिया के निवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश का प्रदेश […]

You May Like

advertisement