गिरदावरी की जांच एवं पर्यवेक्षण हेतु अधिकारी नियुक्त, कन्हाईबंद,सरखों और जांजगीर की गिरदावरी की जांच, पर्यवेक्षण कलेक्टर स्वयं करेंगे

जांजगीर-चांपा, 02 अगस्त, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने खरीफ वर्ष 2021-22 के गिरदावरी कार्य को अत्यंत गंभीरता से लेते जिला स्तरीय अधिकारियों को जांच और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है।  जांजगीर तहसील के ग्राम कन्हाईबंद, सरखों और जांजगीर की गिरदावरी की जांच और पर्यवेक्षण कलेक्टर स्वयं करेंगे। जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम – चांपा तहसील के सिवनी, बालपुर व कुरदा, संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा – शिवरीनारायण तहसील के ग्राम नेगुंरडीह, खैरताल, गंगाजल, संयुक्त कलेक्टर श्री केएस पैकरा – सक्ती तहसील के ग्राम जेठा, पोरथा, हरेठी, संयुक्त कलेक्टर श्री आर के कृपाल – नवागढ़ तहसील के बुढ़ेना व अवरीद, संयुक्त कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी – जैजैपुर तहसील के दर्राभांठा, ठठारी, नंदेली, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमित गर्ग – नया बाराद्वार तहसील के ग्राम नगरदा, करदा, सेंदरी, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री जीपी ढीमर – अकलतरा तहसील के तरौद, अमरताल, अकलतरा, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री विनय पटेल – पामगढ़ तहसील के ग्राम पचरी, पामगढ, मेऊ, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री सी टोप्पो – जांजगीर तहसील के लछनपुर, मड़वा बिरगहनी और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री अशोक राजपूत – बलौदा तहसील के ग्राम चारपारा, जर्वे और बलौदा की गिरदावरी कार्य की जांच और पर्यवेक्षण करेंगे। 

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्माण एजेंसी और ठेकेदार निर्माण कार्यों का पंजीयन कर आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करें , कलेक्टर ने पत्र जारी कर दिए निर्देश

Mon Aug 2 , 2021
जांजगीर-चांपा,02 अगस्त, 2021/   कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने जिले के सभी निर्माण एजेंसियों और कार्यरत ठेकेदारों  को पत्र जारी कर निर्माण कार्यों का पंजीयन और आवश्यक जानकारी श्रम पदाधिकारी कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। जारी पत्र के अनुसार सभी निर्माण एजेंसियों अथवा  ठेकेदारों द्वारा कराए जा रहे […]

You May Like

Breaking News

advertisement