पवई में महिला पर जानलेवा हमला करने वाला मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश के पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद

आज़मगढ़। कस्बा पवई में महिला पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हुए वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 17/18 जुलाई की रात थानाध्यक्ष मनीषपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि महिला पर हमला करने का आरोपी सुजीत मौर्य खंडोरा अंडरपास के पास छिपा है। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने के बजाय पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी लेकिन उसने दोबारा फायर करने का प्रयास किया। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में सुजीत मौर्य के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर सीएचसी पवई भेजा गया।

*क्या था मामला* 16 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे कस्बा पवई निवासी सुजीत मौर्य एक महिला के घर में चोरी-छिपे घुस गया। महिला ने उसे देखकर शोर मचाया तो उसने धारदार हथियार से गर्दन पर दो वार और हाथ पर एक वार कर दिया और फरार हो गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में थाना पवई पर मु0अ0सं0 176/2026, धारा 109(1)/118(1) BNS दर्ज था।पूछताछ में अभियुक्त ने हमला करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह महिला को एकतरफा पसंद करता था और लंबे समय से पीछा कर रहा था। घटना के बाद वह पुलिस से बचने के लिए छिपा था।

*बरामदगी*: पुलिस ने आरोपित के पास से 1 अवैध तमंचा .315 बोर, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, ₹220 नकद बरामद किया है.

दूसरा मुकदमा*: पुलिस पर फायरिंग और अवैध शस्त्र रखने को लेकर मु0अ0सं0 177/2026, धारा 109(1) BNS व 3/25/27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसेवाओं की गुणवत्ता पर प्रशासन की पैनी नजर

Sat Jul 18 , 2026
स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र एवं छात्रावासों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजाराजस्व अधिकारियों ने निर्धारित मानकों पर परखी व्यवस्थाएं, आवश्यक सुधार के दिए निर्देशनिरीक्षण अभियान रहेगा लगातार जारी, लापरवाही पाए जाने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई रायगढ़, 18 जुलाई 2026/ जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता […]

You May Like

Breaking News

advertisement