हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
किसान मजदूर संगठन के यमुनानगर जिलाध्यक्ष का फार्म में पहुंचने पर किया स्वागत।
शाहबाद मारकंडा :
किसान मजदूर संगठन पूरन के नवनियुक्त यमुनानगर जिलाध्यक्ष सियानंद राणा का शनिवार डंगाली स्थित सिकरी फार्म पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर फार्म के एमडी कर्ण सिकरी ने मौजूद सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ने एक हीरे को चुनकर जिले की जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे अपनी कार्यकुशलता के बल पर जिले के किसानों का भला करेंगे।
एमडी ने कहा कि आज किसानों के स्तर को ऊंचा उठाने की बेहद आवश्यकता है। देश में हर छोटा बड़ा उद्योगपति अपने प्रोडक्ट की कीमत स्वयं तय करता है, लेकिन इसे विडंबना ही कहेंगे कि देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी दूसरों का पेट भरने वाले किसान अपने द्वारा पैदा किए जाने वाले अनाज की कीमत स्वयं तय नहीं कर पाते। ऐसे में किसान संगठनों का जिम्मेदारी कहीं अधिक बढ़ जाती है। सिकरी ने राणा को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए भरोसा जताया कि वे किसानों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाएंगे और उनका समाधान कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर अश्वनी सिकरी, यशिका आहुजा, रजनी, वरूण शर्मा, गौरव कुमार, सुनाल महाजन, जितेंद्र, गौरव जीपी, प्रदीप शर्मा, ललित मिश्रा, संतोष कुमार, कुमार राजीव और जीतेंद्र जीत सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।प्रदेशाध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उन्हेंड़ी निवासी सियानंद राणा ने बताया कि उन्हें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह और प्रांतीय प्रधान नरपत राणा द्वारा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। नरपत राणा ने 10 जुलाई को नियुक्ति पत्र सौंपकर जिला यमुनानगर में किसानों के हित में आवाज उठाने और उनकी समस्याओं का निपटान कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का विश्वास जताया।
स्वागत कार्यक्रम में संबोधित करते सिकरी फार्म के संस्थापक एवं एमडी कर्ण सिकरी।
स्वागत कार्यक्रम में मौजूद किसान मजदूर संगठन के यमुनानगर जिलाध्यक्ष सियानंद राणा व स्टाफ सदस्य।