भावी पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए प्रयास संस्था ने किया जागरूक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र में 52 जागरूकता कार्यक्रम कर चुकी है प्रयास संस्था।

कुरुक्षेत्र :- प्रयास संस्था और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा भिवानी खेड़ा गाँव में जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया. मूल रूप से भिवानी खेड़ा निवासी सेवानिवृत मुख्य तकनिकी अधिकारी नरेश सैनी के नेतृत्व में यह जागरूकता कार्यक्रम किया गया. प्रयास संस्था के कार्यकारी प्रधान एवं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि प्रयास संस्था के संस्थापक और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव साहब की सोच का परिणाम है कि प्रत्येक व्यक्ति को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सके. सेवानिवृत मुख्य तकनिकी अधिकारी नरेश सैनी ने अपने ग्राम के लोगों को नशे से बचने के बारे जागरूक करते हुए कहा कि प्रयास संस्था नशे में ग्रस्त व्यक्ति का नशा छुड़वा रही है. इस अवसर पर ग्राम के बच्चों को भी अलग से एकत्र कर उन्हें जागरूक किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महागौरी की आराधना सभी मनोवांछित कामना को पूर्ण करने वाली : महन्त सर्वेश्वरी गिरि।

Tue Apr 20 , 2021
महागौरी की आराधना सभी मनोवांछित कामना को पूर्ण करने वाली : महन्त सर्वेश्वरी गिरि। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 माँ दुर्गा की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है : सर्वेश्वरी गिरि। कुरुक्षेत्र पिहोवा :- श्री गोविन्दानंद आश्रम ठाकुरद्वारा पिहोवा की महन्त व संत सुरक्षा परिषद […]

You May Like

advertisement