हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र :- राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के परिसर में जरूरतमंद छात्रों को जर्सियाँ वितरित की गई। यह पुनीत कार्य अनुज सुपुत्र मदन सिंह ग्राम स्टॉण्डी जिला करनाल द्वारा स्वर्गीय चौधरी ईश्वर सिंह पूर्व विधानसभा स्पीकर हरियाणा के जन्म दिवस के अवसर पर किया गया। अनुज इस विद्यालय का पूर्व छात्र भी है। इस अवसर पर 21 छात्रों को जर्सियाँ वितरित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में यदि उन्नति के शीर्ष पर पहुंचना है तो हमें कठिन परिश्रम करना होगा क्योंकि सफलता का मार्ग कठिन परिश्रम से होकर जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे अंदर मदद का भाव अवश्य होना चाहिए। यदि हम एक दूसरे की मदद करेंगे तो हमारे अंदर सद्भावना का भाव उत्पन्न होता है तथा हम उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो जाते हैं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा, विद्यालय प्राचार्य डॉ. सचिन्द्र कुमार, डॉ. अनंत कुमार, हिंदी प्राध्यापक शिव कुमार, राजेन्द्र कुमार, नीलम नागपाल, सुमन नरूला, राज मोहिंदर, प्रेम चंद इत्यादि सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।