पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों में निहित है विश्व कल्याण और शांति का मार्ग : मैथ्यू हितकारी

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों में निहित है विश्व कल्याण और शांति का मार्ग : मैथ्यू हितकारी।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ऑस्ट्रेलिया ब्यूरो – विनायक कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया संसदीय क्षेत्र के सांसद मैथ्यू हितकारी ने किया गीता स्थली ज्योतिसर और गीता ज्ञान संस्थानम का अवलोकन।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने सांसद को भेंट की पवित्र ग्रंथ गीता। ऑस्ट्रेलिया में फरवरी 2023 में हुए गीता महोत्सव में सांसद ने किया था सहयोग।

कुरुक्षेत्र 26 अप्रैल : ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया संसदीय क्षेत्र के सांसद मैथ्यू हितकारी ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों में विश्व कल्याण और शांति का मार्ग निहित है। इन उपदेशों को आज हर मानव को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। जो व्यक्ति पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाएगा वह मानव निश्चित ही विश्व कल्याण में अपनी अहम भूमिका अदा करेगा।
सांसद मैथ्यू हितकारी शनिवार को गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से मिलने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इससे पहले सांसद मैथ्यू हितकारी व ऑस्ट्रेलिया से आए अभिमन्यु, कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ का अवलोकन किया। यहां पर चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने ऑस्ट्रेलिया से आए मेहमानों को ज्योतिसर तीर्थ के इतिहास और वट वृक्ष के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही कुरुक्षेत्र की पौराणिक सांस्कृतिक विरासत के अहम पहलुओं के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद सांसद मैथ्यू हितकारी ने गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र के जीयो गीता संग्रहालय और मंदिर का अवलोकन किया।
गीता ज्ञान संस्थानम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सांसद मैथ्यू हितकारी व अभिमन्यु को पवित्र ग्रंथ गीता भेंट कर सम्मानित किया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ-साथ कहा कि सरकार के प्रयासों से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सरकार के सहयोग से विभिन्न देशों में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है। इतना ही नहीं वर्ष 2023 में ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया संसद में पवित्र ग्रंथ गीता को स्थापित करने में सांसद मैथ्यू हितकारी और अभिमन्यु के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
सांसद मैथ्यू हितकारी ने कहा कि धर्मक्षेत्र- कुरुक्षेत्र के तीर्थ स्थलों की इस पावन धरा की माटी की महक से ही इतिहास और पौराणिक सांस्कृतिक विरासत की महक आती है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में उनका सहयोग हमेशा रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला सशक्तिकरण सशक्त भारत का मार्ग : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Sat Apr 26 , 2025
महिला सशक्तिकरण सशक्त भारत का मार्ग : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुवि एवं स्वदेशी शोध संस्थान द्वारा “विजन 2047ः समृद्ध और महान भारत” के तीसरे दिन महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा। कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल : दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सशक्त […]

You May Like

advertisement