तिर्वा कन्नौज: कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर सपेरा जोगी डेरा के लोगों को किया जागरूक

कन्नौज

कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर सपेरा जोगी डेरा के लोगों को किया जागरूक।

अवनीश कुमार तिवारी

हसेरन। ग्राम डेरा जोगी में आयोजक संस्था भारती संस्कृति सेवा सुरक्षा समिति के माध्यम से और प्रायोजक राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के निर्देशानुसार कोरोना से बचाव हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी को महामारी से निपटने के उपाय बताए गए दो गज दूरी मास्क है जरूरी ,समय समय पर हाथ धोए वैक्सीन लगवाए और स्वच्छता अपनाए आदि बातों पर जोर दिया गया।और सभी लोगो कार्यक्रम में जागरूकता सम्बन्धित पुस्तक पंपलेट मास्क और सेनिटाइजर वितरित किए गए।इस मौके पर मुख्य भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नंदनी त्रिपाठी,समाजसेवी सर्वेश त्रिपाठी और रामकुमार ,संस्था अध्यक्ष कुलदीप दुबे समाज सेवी मो मुनब्बर संस्था प्रमुख सौरभ दुबे और प्रवीण कुमार दुबे सहित सपेरा समाज के सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज: सप्त दिवसीय ज्ञान यज्ञ मे हवन पूजन का कार्यक्रम , हवन कुंड में आहुति देते भक्त

Wed Mar 30 , 2022
कन्नौज सप्त दिवसीय ज्ञान यज्ञ मे हवन पूजन का कार्यक्रम , हवन कुंड में आहुति देते भक्त अवनीश कुमार तिवारी इंदरगढ़ क्षेत्र में चल रही श्रीमद् भागवत सप्त दिवसीय ज्ञान यज्ञ मे हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें गांव की किशोरियों महिलाओं और बुजुर्ग सहित युवाओं ने भाग लिया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement