भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है प्रदेश की जनता : अशोक अरोड़ा

भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है प्रदेश की जनता : अशोक अरोड़ा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

थानेसर के विभिन्न गांवों में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित।
पूर्व मंत्री बोले, आवाज उठाने वालों पर लाठियां बरसा रही है भाजपा सरकार।
गोताखोर प्रगट सिंह ने आम आदमी पार्टी को छोड़ थामा कांग्रेस का दामन।

कुरुक्षेत्र, 4 मार्च : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक अरोड़ा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से हर वर्ग परेशान हो रहा है। अपने हकों की आवाज को उठाने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। वे शनिवार को थानेसर के विभिन्न गांवों में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने शनिवार को गांव नरकातारी, जोगनाखेड़ा, बलाही, दबखेड़ी, बगथला, समसीपुर, समसीपुर खेड़ा, मुंडाखेड़ा, इंदबड़ी, ज्योतिसर, रावगढ, मिर्जापुर, मिर्जापुर कॉलोनी में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया। गांव दबखेड़ी में गोताखोर प्रगट सिंह ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी को छोडक़र कांग्रेस पार्टी को ज्वाईन किया। गोताखोर प्रगट सिंह ने कांग्रेस में आस्था जताते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी को छोडक़र कांग्रेस को ज्वाईन कर रहे हैं।
विभिन्न गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश के लोगों को नई ऊर्जा मिली है। कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। थानेसर हल्के के हर गांव व कॉलानियों में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार से किसान, मजदूर कर्मचारी व व्यापारी वर्ग परेशान है। जो कोई भी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने का प्रयास करता है उन पर लाठियां भांजी जाती हैं। जब सरपंचों द्वारा गांवों को लेकर आवाज उठाई गई तो उन पर लाठियां बरसाई गई जोकि निंदनीय हैं। बड़े लोगों को ईडी व सीबीआई के माध्यम से दबाया जा रहा है और अन्य को लट्ठ के माध्यम से दबाने का काम किया जा रहा है। पहले ओल्ड़ पेंशन की मांग कर रहे कर्मचारियों पर लाठियों बरसाई गई, फिर आंगनबाड़ी वर्करों पर लाठी का प्रयोग किया गया और अब सरपंचों पर लाठी बरसाई जा रही हैं। भाजपा सरकार लट्ठतंत्र से लोगों की आवाज को दबाना चाहती है। प्रजातंत्र में कांग्रेस प्रहरी के रूप में खड़ी है और लोगों के साथ है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के राज में आम जनता के हिस्से में बेरोजगारी व महंगाई ही आई है। महंगाई आए दिन अपने पांव पसार रही है युवा वर्ग बेरोजगारी की चपेट में हैं। ऐसे में किस प्रकार से आम जनता अपने घर का खर्च चलाए इसको लेकर चिंतित है।
थानेसर विधायक पर वार करते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि विधायक द्वारा अखबारों में खबर छपवाई गई है कि नगर परिषद के चार दलालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि वे तो पहले ही कह रहे हैं कि नगर परिषद थानेसर दलाली का अड्डा बना हुआ है अब विधायक ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। अरोड़ा ने कहा कि सिर्फ दलालों को पकडऩे से कुछ होने वाला नही है बल्कि वे किसके लिए दलाली करते हैं उनके नाम भी उजागर होने चाहिए ताकि सच जनता के सामने आ सके। इस मौके पर इंप्रुवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, राजकुमार पिंडारसी, सुभाष पाली, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, ओमप्रकाश हथीरा, पूर्व जिप सदस्य चन्द्रभान वाल्मीकि, पवन चौधरी, सतबीर शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुरेश वाल्मीकि, पृथ्वी सिंह तुर्क, मास्टर हरी सिंह, सुधीर चुघ, दीपक वाल्मीकि, नीतीश शर्मा व सतबीर घराडसी सहित अन्य मौजूद रहे।
गांव दबखेड़ी में आप छोडक़र कांग्रेस में शामिल होने वाले गोताखोर प्रगट सिंह को पटका पहनाते पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।
कुरुक्षेत्र। ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एस.आर.एम.राजकीय आयुर्वेद कॉलेज ,बांसमण्डी में स्वर्ण प्राशन कैम्प का हुआ आयोजन

Sat Mar 4 , 2023
एस.आर.एम.राजकीय आयुर्वेद कॉलेज ,बांसमण्डी में स्वर्ण प्राशन कैम्प का हुआ आयोजन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : बच्चों को स्वर्ण प्राशन ड्राप पिलाई गयी । जिसके बाद कैम्प का शुभारम्भ प्रातः 9.00 बजे प्राचार्य महोदय के निर्देशन में धन्वन्तरी पूजन करके बच्चों को स्वर्ण प्राशन ड्राप पिलाकर किया गया । कैम्प […]

You May Like

Breaking News

advertisement