रिपोर्ट पदमाकर पाठक
बीजेपी जिलाध्यक्ष का दोनों हाथों में असलहा तानने का फोटो वायरल, दी सफाई। विपक्षी चाल चरित्र चेहरा सामने आने की कह रहे बात।
आजमगढ़ के भाजपा नेता एक बार फ़िर से चर्चा में हैं। इस बार मामला भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह का है। भाजपा अध्यक्ष की एक फोटो वायरल हो रही है और समाजवादी नेता समेत अन्य लोग इसको सोशल मीडिया पर भी लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष अपने दोनों हाथ में पिस्टल लेकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं और फायरिंग की मुद्रा में हैं। कानून व्यवस्था व बीजेपी नेताओं की दबंगई पर चर्चा की जा रही है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष पर पहले से दर्ज आपराधिक मुकदमों पर भी टिप्पणी हो रही है।
वही इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने सफाई दी कि उनकी छवि बेदाग है और जो भी उनके ऊपर मुकदमा दर्ज हुए थे वह राजनीतिक रूप से विद्वेष की भावना से सपा व बसपा की सरकारों में दर्ज हुए थे। जो अब खत्म हो गए हैं। इसके अलावा जो दोनों हाथ में असलहे हैं वह विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन का है। क्षत्रिय लोग इस विशेष पर्व पर शस्त्र पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि जिसने भी फोटो वायरल किया है वह विद्वेष की भावना से किया है। वहीं इस संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा अपराधिक मुकदमे के पत्र को भी गलत ठहराया। हालांकि किसी भी कानूनी कार्रवाई से उन्होंने इनकार किया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि भाजपा के सत्ता के दौर में उसका चाल चरित्र और चेहरा सामने आ रहा है। जिलाध्यक्ष का जो फोटो सामने आया है यह पूजन से ज्यादा उनके पुराने आपराधिक इतिहास वह छवि पर ज्यादा मुहर लगाता है। हालांकि इस मामले में जिले के प्रशासनिक अधिकारी बयान देने से बच रहे हैं।
बाइट :- ध्रुव कुमार सिंह – बीजेपी जिलाध्यक्ष, आजमगढ़
बाइट :- आशुतोष द्विवेदी – प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस