कन्नौज:गैर जनपद चुनाव कराने हेतु निर्धारित पुलिस फ़ोर्स को ब्रीफ कर किया गया रवाना

गैर जनपद चुनाव कराने हेतु निर्धारित पुलिस फ़ोर्स को ब्रीफ कर किया गया रवाना-


✍️कन्नौज ब्यूरो रिपोर्ट
आज पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में समस्त पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया । समस्त पुलिस बल को 11 रोङवेज बसों में बैठाकर फोटोग्राफी/वीङियोग्राफी कराकर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद कन्नौज से निर्धारित पुलिसकर्मियों को प्रथम चरण के निर्वाचन ड्यूटी हेतु जनपद अलीगढ हेतु पुलिस लाइन कन्नौज से 11पार्टियां बनाकर 11बसों में निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह थाना कोतवाली कन्नौज के नेतृत्व में रवाना किया गया। रवाना करने से पूर्व समस्त पुलिस बल कुल 04निरीक्षक, 69 उपनिरीक्षक,95 हेड कॉन्स्टेबल,344 कांस्टेबल को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपादित करवाने हेतु उनके कर्तव्यों को बताते हुए ड्यूटी पर दृढ़ रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु बाकायदा ब्रीफ किया गया। उन्हें सलाह दी गयी कि मौसम अनुसार अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें व अपने पदीय दायित्वों का गरिमापूर्ण निर्वहन करें।इस अवसर पर रवाना होने वाले समस्त पुलिस बल ने आश्वस्त किया कि वह सभी इस चुनौतीपूर्ण कार्य को विधिवत संपादित करवाएंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਮਾਜਿਕ, ਰਾਜਨੀਤਕ ਅਤੇ ਆਰਥਿਕ ਮਸਲਿਆਂ ਉੱਪਰ ਬੁੱਧੀਜੀਵੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਗੰਭੀਰ ਵਿਚਾਰ ਚਰਚਾ</em>

Sun Feb 6 , 2022
” ਕਿਹਾ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਇਕੱਠਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ ਤਾਂ ਫਿਰ ਸਕੂਲਾਂ ਉੱਪਰ ਪਾਬੰਦੀ ਕਿਉਂ ?” “ਰਾਜਨੀਤਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਕੰਨ ਪਾੜਵੇਂ ਸਪੀਕਰਾਂ ਉੱਪਰ ਵੀ ਧਰੀ ਉਂਗਲ” ਬਾਘਾ ਪੁਰਾਣਾ 6 ਫਰਵਰੀ ( ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ):= ਸਾਹਿਤ ਸਭਾ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਦੀ ਇਥੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਲੜਕੇ ਵਿਖੇ ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਕੋਮਲ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਇਕੱਤਰਤਾ ਹੋਈ। ਇਸ […]

You May Like

advertisement