
वार्ड नं 24 में भाजपा उम्मीदवार सरबजीत शर्मा सनी की लोकप्रियता बदल सकती हैं चुनाव समीकरण
(पंजाब) फिरोजपुर 23 मई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
पंजाब प्रदेश में नगर कौंसिल के चुनाव प्रचार जोरों पर है। तपती गर्मी में चुनाव प्रचार में लगी अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार के प्रति पूरी शिद्दत के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।वार्ड नंबर 24 फिरोजपुर शहर में मुख्य रूप से भाजपा ,कांग्रेस,आम आदमी पार्टी एवं आजाद उम्मीदवारों में मुकाबला बड़ा रोमांचक बना हुआ है। इस चुनावी मुकाबले में सरबजीत शर्मा (सनी) जो कि भाजपा उम्मीदवार हैं उनकी लोकप्रियता इस बार वार्ड नं: 24 के समीकरण बदल सकती है। हर बड़े से छोटे तक सभी वार्ड के सहयोगी साथियों का उनको भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। सरबजीत शर्मा ने अपने वार्ड के सभी वोटर साथियों से अपील करते हुए कहा कि 26 मई को अधिक से अधिक वोट डालकर उनको वार्ड नं: 24 में विजई बनाया जाए ताकि वार्ड की जो बुनियादी जरूरत जैसे कि सीवरेज व्यवस्था को सुचारू बनाना,पीने का पानी ,स्ट्रीट लाइट, सड़कें गलियों की साफ सफाई इत्यादि सभी जरूरतों को सुचारू बनाया जाए और एक अच्छे वार्ड के रूप में शहर को प्रस्तुत किया जाए। सरबजीत शर्मा सनी ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही सेवा की है और सेवा ही करेंगे चाहे वह सामाजिक स्तर पर हों या राजनीतिक स्तर पर हों।
उनके द्वारा इस वार्ड के सभी गली मोहल्लों बाजारों में चुनाव प्रचार जोरों पर है। बच्चे बूढ़े महिलाएं सभी उनके साथ इस चुनाव प्रचार में बड़ी ही मेहनत के साथ लगी हुई हैं। देखने वाली बात होगी कि 26 मई को फिरोजपुर की जनता बढ़ चढ़कर अपना पक्ष किस उम्मीदवार को देती है और किसको विजयी बनाती है।


