नैनों में बदरा छाए बिजली सी चमके हाय की प्रस्तुति ने समां बांध दिया

नैनों में बदरा छाए बिजली सी चमके हाय की प्रस्तुति ने समां बांध दिया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में बुधवार को बरेली क्लब दशहरा ग्राउंड के सामने एल.ए.अपार्टमेंट में गीत-संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मधु वर्मा की सरस्वती जी की वंदना से हुआ। सबसे अच्छी प्रस्तुति पर नीरज टंडन को सम्मानित किया गया। उनको प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो.अजय शर्मा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र सक्सेना ने दिया।
गीत-संगीत संध्या का प्रारंभ अरुणा सिन्हा के सदाबहार गीत नैनों में बदरा छाए बिजली सी चमके हाय ने समां बांध दिया ,दीप्ति शर्मा का गीत अजीब दास्तां ये कहाँ शुरू कहाँ खत्म ने वातावरण भावमय कर दिया,बेबी शर्मा के गीत आपकी नजरों ने समझा बहुत पसंद किया गया। विजय ने पुकारता चला हूँ मैं पर श्रोताओं ने खूब खूब तालियां बटोरी। कमल भाटिया का गीत ओ मेरी रानी ले जा छल्ला निशानी पर खूब पसंद किया गया। अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे बहुत पसंद किया गया। मधु वर्मा ने रुक जा रात ठहर जा रे चंदा सुनाकर खूब तालियां बटोरी।इनके अतिरिक्त नीरज टंडन के गीत ने धूम मचा दी उनको सर्वश्रेष्ठ गायक का एवार्ड दिया गया। नीतू टंडन,मुकेश सक्सेना, प्रकाश सक्सेना,शकुन सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, अनिल गुप्ता,शोभा सक्सेना,डॉ. घुंघरू जायसवाल, रीता सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, सुनील शर्मा, डॉ. अजय शर्मा ने मोहक गीत प्रस्तुत किये। सभी का आभार नीरज टंडन ने व्यक्त किया। ए. एस. अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल,निम्मी शर्मा,रश्मि सक्सेना,संध्या भाटिया,मंजू गुप्ता मौजूद रहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Thu Nov 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक आरोपी युवक को अवैध बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ […]

You May Like

advertisement