प्राचार्य,संस्था प्रमुख एक सप्ताह में वांछित दस्तावेज जमा कराएं-कलेक्टर, लंबित छात्रवृत्ति के प्रकरणों में त्रुटि सुधार के लिए अवसर

जांजगीर-चांपा, 25 जुलाई, 2021/ पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2015-16, 2016-17, 2017-18 और 2018-19 के लंबित छात्रवृत्ति के प्रकरणों में बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड त्रुटि पूर्ण होने के कारण बैंक भुगतान असफल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। लंबित छात्रवृत्ति वाले छात्रों को त्रुटि सुधार के लिए सुसंगत दस्तावेज जमा करने कहा गया है।
     कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला  ने इस संबंध में शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुखों को पत्र जारी कर संबंधित छात्रों को सूचित कर आवश्यक कागजात 7 दिनों के भीतर आदिवासी विकास कार्यालय जांजगीर में जमा कराने के निर्देश दिए है। निर्धारित समयावधि में कागजात जमा नहीं करने अथवा सही जानकारी उपलब्ध नहीं करने पर छात्रवृत्ति की राशि स्वतः निरस्त मानी जाएगी। इसके लिए संबंधित संस्था प्रमुखों को  जिम्मेदार माना जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड रुद्रपुर: जिला प्रशासन के खिलाफ कांग्रेसियो में गुस्सा फुटा नहीं करने दी मुलाकात

Sun Jul 25 , 2021
रुद्रपुर: जिला प्रशासन द्वारा समय देने के बावजूद भी मुख्यमंत्री से मुलाकात न करवाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रथम बार गृह जनपद आने पर भमहानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलकर कुछ मुख्य क्षेत्रीय जनहित से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखना […]

You May Like

Breaking News

advertisement