कस्बे में बाबा खाटू श्याम की शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से साथ निकाली

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में आज मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 11 में बाबा खाटू श्याम की मूर्ति एवं शिव परिवार, राधा कृष्ण, हनुमान, शनि देव आदि मुर्तियां की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकल गई।
शोभा यात्रा का शुभारंभ सभासद प्रदीप गुप्ता के निवास के पास बने राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर भिटौरा रेलवे स्टेशन से लोधी नगर चौराहे होते हुए कस्बे की मेन मार्केट एवं ब्लाक, नौगवां तिराहे होते हुए वापस राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर का संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान खाटू श्याम बाबा, राधा रानी के भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांस कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली गई। और इस दौरान कस्बा वासियों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। उसके बाद राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में पंडित वेद प्रकाश विधि विधान से पूजा अर्चना मंत्र उच्चारण कर 11 मूर्तियों की स्थापना कराई गई।
उसके बाद सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कराया गया। शोभा यात्रा में कार्यक्रम का मुख्य आयोजक सभासद प्रदीप गुप्ता, छोटे लाल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, पूर्व चेयरमैन सरजू यादव, राम गुप्ता, जगत सिंह उर्फ सनी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सचिन चौहान, ओमेंद्र सिंह चौहान, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, प्रेमपाल गुप्ता, नेमपाल गुप्ता, पंकज शर्मा आदि लोग शोभायात्रा में शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाला साहेब ठाकरे एवं नेता जी सुभाषचन्द्र बोस जयंती "हिन्दू राष्ट्र रक्षा संकल्प दिवस

Thu Jan 23 , 2025
महामहिम राष्ट्रपति महोदय,भारत सरकार को मा० जिलाधिकारी महोदयको ज्ञापन सौंपा दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : महामहिम राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जाता है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रांतिकारी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं एवं शिवसेना संस्थापक प्रमुख […]

You May Like

advertisement